01 33 https://jaivardhannews.com/250-free-food-packets-per-day-for-kovid-affected-families/

राजसमंद। कोरोना महामारी के इस सयम में जहां हर एक व्यक्ति घरों में रहकर संक्रमण की चैन को तोडऩे में लगा है, वहीं दूसरी तरफ शहर के संगठन आमजन की मदद में लगे हैं। भारत विकास परिषद ने इस दौर में लोगों की सेवा करने की ठानी। भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिदिन 250 फ्री भोजन के पैकेट तैयार कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे है।
भारत विकास परिषद की तरफ से इस वक्त जो पीडि़त परिवार है उनके लिए फ्री खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है। परिषद के संरक्षक सतीश तापडिय़ा ने बताया कि 25 अप्रैल को अभियान की शुरुआत की। शुरुआत में 50 पैकेट बनाते अब यह संख्या बढ़कर 250 तक पहुंचाई। परिषद के सदस्य प्रतिदिन सुबह पैकेट तैयार करते हैं। इसके अलावा शहर में परिषद का मोक्ष रथ आठ साल से लगा हुआ है, वो भी इस वक्त लोगों को निशुल्क सेवाएं दे रहा है।
4 हजार लोगों को बांटे मास्क
भाविप की कई महिलाओं ने प्रशिक्षण लेकर मास्क तैयार किए। जिन्हें लोगों को बांटा गया। वहीं इसके अलावा परिषद के सदस्यों ने जिनके पास मास्क नही थेए उन्हें भी मास्क बांटने का काम किया। अब तक 4 हजार लोगों तक मास्क पहुंचाए हैं।
40 सिलेंडर आरके अस्पताल में दिए
भारत विकास परिषद अध्यक्ष संजय सामसुखा ने बताया कि 40 के करीब सिलेंडर एकत्र कर आरके अस्पताल को सौंपे गेए है वहीं इस दरमियान ऑक्सीजन बैंक की शुरूआत भी की गई है।