Crime news https://jaivardhannews.com/5-workers-burnt-in-factory-fire/

आज दोपहर एक फैक्ट्री में आग लग गई, आग लगते ही कार्मिकों में हड़कंप मच गया। आग में फंसे पांच मजदूरों को सिविल डिफेंस की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि एक मजदूर ने सैनेटाइजर से हाथ साफ करने के बाद बीड़ी जलाई, जिससे आग लगी। घटना जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके की है।

फैक्ट्री के पास मौजूद लोगों ने बताया कि आज दोपहर को जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण यह था कि मजदूर ने सेनेटाइजर से हाथ धोकर बीड़ी जलाई थी। इसके कारण सेनेटाइजर ने आग पकड़ ली। लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में पुराना माल रखा हुआ है और फैक्ट्री को अवैध तरीके से चलाई जा रही है। कई बार पुलिस को सूचित किया, मगर पुलिस ने किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। जिसके बाद काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आग से बचाव के लिए कुछ मजदूर फैक्ट्री के अंदर चले गए। उसके बाद पुलिस व दमकल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

कई मजदूर झुलस गए

आपकों बता दें की फैक्ट्री में मौजूद मजदूर करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया, जिसके बाद फैक्ट्री में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। झुलसे हुए मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद SMS अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है व अवैध तरीके से फैक्ट्री चलाने पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना सैनेटाइजर के इस्तेमाल के खतरों को उजागर करती है। सैनेटाइजर ज्वलनशील होता है और इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।