1 10 https://jaivardhannews.com/71-corona-positive/

राजसमंद। मई माह के 24 दिनों में कोरोना से 69 मौतें हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह से कोरोना सैंपलिंग कम होने से संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई। लेकिन मौते अभी हो रही है। सोमवार को राजसमंद के एक युवक की कोरोना से मौत हो गई। साथ ही सोमवार को जिलेभर में 71 नए कोरोना पॉजिटिव आए।

सर्वाधिक आरके अस्पताल में 27, राजसमंद ब्लॉक में 16, खमनोर ब्लॉक में आठ कोरोना पॉजिटिव आए। मई माह के 24 दिनों में मरीजों का आंकड़ा 6537 पहुंच गया। सोमवार को जिलेभर में 938 सैंपल लिए। अब तक जिले में कुल 16 हजार 990 पॉजिटिव आए। जिले में एक्टिव 1704 हैं। जबकि 15 हजार 152 मरीज ठीक हो गए। अब तक जिले में कुल एक लाख 74 हजार 004 की सैंपलिंग की गई।

राजसमंद ब्लॉक में 78 सैंपलिंग हुई, 16 लोग पॉजिटिव, इसी तरह खमनोर में 104 सैंपलिंग, 8 पॉजिटिव, केलवाड़ा 73 सैंपलिंग 2 पॉजिटिव, आमेट में 62 सैंपलिंग 5 पॉजिटिव, देवगढ़ 75 सैंपलिंग 3 पॉजिटिव, भीम 82 सैंपलिंग 6 पॉजिटिव, रेलमगरा 67 सैंपलिंग एक पॉजिटिव, आरके में 217 सैंपलिंग, 27 पॉजिटिव, नाथद्वारा 163 सैंपलिंग, 3 पॉजिटिव आए है।