01 51 https://jaivardhannews.com/youth-dies-after-falling-in-a-pond/

राजसमंद। भीम थाना क्षेत्र के कुशलपुरा में तालाब पर नहाते वक्त गिरे एक युवक का शव करीब 20 घंटे बाद शनिवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला।
भीम थाना प्रभारी गजेंद्रसिंह ने बताया कि कुशलपुरा के दाड़ी रपट तालाब पर 21 मई दोपहर तीन बजे आठोलिया निवासी 40 वर्षीय पूर्ण सिंह पुत्र भानसिंह गिर गया। तालाब पर अन्य लोगों ने उसे डूबते हुए देखा तो गांव से तैराकों को बुलाया और तत्काल तलाश शुरू की मगर उसका शव नहीं मिल पाया। बाद में भीम पुलिस उप अधीक्षक हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से देर रात तक तलाश जारी रही मगर शव का पता नहीं चल पाया। इस पर भीम थाना पुलिस द्वारा राजसमंद से गोताखोरों की विशेष टीम बुलाई गई जो अल सुबह 6 बजे ही कुशलपुरा पहुंच गई। सुर्योदय से पहले ही कुशलपुरा में शव तलाशने का रेस्क्यू शुरू हो गया। फिर करीब दो से तीन घंटे के प्रयास के बाद उसका शव मिल गया। गोताखोर उसका शव लेकर बाहर निकले। फिर उसके शव को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीम के मोर्चरी में रख गया। साथ ही पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट व प्रकरण दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम करवाया गया।