आधुनिक व कम्प्यूराइज्ड युग में आज चाहे प्रशासनिक, राजनीतिक क्षेत्र हो या खेल जगत। हर क्षेत्र में छात्र व युवाओं की तरह छात्राएं व युवतियां भी परचम लहरा रही है। कुछ इसी तरह राजसमंद जिले में फियावड़ी गांव की बेटी संगीता जाट ने भी अभावग्रस्त हालात में वालीबॉल का नियमित अभ्यास कर देश में नया इतिहास रच दिया है। गांव के स्कूल में वालीबॉल की पे्रक्टिस कर राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने का सफर तय करना इतना आसान भी नहीं था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए संगीता को काफी मेहनत व प्रयास करना पड़ा। संगीता जाट के राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता जीतकर गोल्ड मेडल प्राप्त करने के संघर्ष की रोचक कहानी अन्य छात्र व छात्राओं, खिलाडिय़ों के लिए पे्ररणास्पद रहेगी।

14 से 19 नवंबर तक हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता

जम्मू में 14 से 19 नवंबर तक आयोजित वालीबॉल की जूनियर राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में राजसमंद के फियावड़ी की बेटी संगीता जाट ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और जम्मू में फानइल मुकाबला पश्चिम बंगाल से 3.0 से जीतकर चैंपियनशिप बनी और गोल्ड मेडल प्राप्त कर लिया।

फियावड़ी का पूरा स्वागत को तैयार

संगीता के राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतकर गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद घर लौटने पर फियावड़ी गांव में वाकई यह दृश्य बड़ा ही रोचक व अन्य छात्रों व युवाओं को प्रोत्साहित करने वाला था। भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंडल अध्यक्ष गणेश पालीवाल, फियावड़ी सरपंच सुरेश चौधरी, संस्था प्रधान जयमाला सालवी के साथ ग्रामीणों द्वारा माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। साथ साथ ही डीजे के धूम धड़ाके के साथ ही विजयी जुलूस भी निकाला गया। फिर स्कूल परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संगीता की इस उपलब्धि से उसके पिता रतनलाल जाट, मां मिठूदेवी, बहन लक्ष्मी, रेखा, भाई जयराम व काका सुरेश जाट के भी खुशी का ठिकाना रही रहा।

Sangeeta Jat rajsamand https://jaivardhannews.com/interesting-story-of-rajsamands-daughter-sangeetas-struggle/

संगीता की उपलब्धि राजसमंद का गौरव

नियमित अभ्यास को सर्वोपरि बताने वाली संगीता आगे भी अन्तराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नियमित अभ्यास कराने वाले शारीरिक शिक्षक राजेंद्र पालीवाल ने भी संगीता के प्रयास को बेहतर बताया। शारीरिक शिक्षक राजेंद्र का दावा है कि संगीता की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी पे्ररणास्पद रहेगी और अन्य छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित होंगे। संगीता के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन फियावड़ी सरपंच सुरेश चौधरी ने कहा कि उन्हें भी गर्व है कि उनके गांव की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता है। कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता व मंडल अध्यक्ष गणेश पालीवाल ने भी संगीता जाट के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा की। साथ ही बोले कि राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर देश में अव्वल रहने से संगीता हमारे पूरे राजसमंद जिले की गौरव है। इसी कड़ी में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल फियावड़ी की संस्थाप्रधान जयमाला सालवी ने भी संगीता को हुनरमंद बताते हुए अन्य छात्रों को पे्ररणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

डीजे के धूम धड़ाके पर विजयी जुलूस निकालकर संगीता पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान गिरिराज काबरा, विनोद तातेड, सर्व व्यापार मंडल कुंवारिया अध्यक्ष गिरिराज मूंदड़ा, पीईईओं राकेश चपलोत, मनोज खटीक, जिला वालीवाल संघ अध्यक्ष मानसिंह, सचिव प्रेमसिंह पडिहार, आशीक मोहम्मद, उपाध्यक्ष यशवंत जोशी, ब्रजेश पालीवाल, लक्ष्मीनारायण तोषनीवाल, महेन्द्र मान, जयेश शर्मा, मनीष शर्मा, विनोद बोहरा, संध्या खण्डेलवाल, अल्ताफ मोहम्मद, अनुराधा पंचोली, अनिता, श्वेता राजपुत, भेरू लाल पूर्बिया, शेतान सिंह, जानकीलाल विजयवर्गीय, दशरथ आमेटा, राजेन्द्र सालवी, रमेश वेष्णव, राजवीर खटीक, पप्पु वीरवाल, राजेश खटीक, भंवर सिंह झाला आदि मौजूद थे।