rajasthan election exit poll 2023 1 https://jaivardhannews.com/rajasthan-election-election-exit-polls-2023/

राजस्थान के विधानसभा के बाद 30 नवंबर को विभिन्न 10 मीडिया संस्थानों द्वारा एक्जिट पोल जारी किए गए। इन एक्जिट पोल में कुछ में विरोधाभास के हालात भी उत्पन्न हो रहे हैं, जबकि सात एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिख रही है, जबकि तीन एक्जिट पोल में कांग्रेस जीतती दिख रही है। हालांकि कुछ एक्जिट पोल में भाजपा व कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए निर्दलीय या अन्य राजनीतिक दलों की मदद भी लेनी पड़ सकती है। ऐसे हालात बन रहे हैं। हालांकि वास्तविकता तो 3 दिसंबर को मतगणना से ही सामने आएगी, मगर फिलहाल मतदान के बाद मीडिया संस्थानों द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार एक्जिट पोल सामने आया है, जिससे एक बार राजस्थान की राजनीति का बाजार गरमा गया है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। इन सर्वे में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में टाइट फाइट बताई गई है, जबकि राजस्थान में भाजपा को सत्ता मिलने का अनुमान है। हालांकि आज तक के सर्वे में यहां भी मुकाबला करीबी होगा। यहां भाजपा को 41 फीसदी ही वोट मिलेंगे, जबकि कांग्रेस को 42 पर्सेंट वोट मिल सकते हैं। वहीं न्यूज 18 के सर्वे का कहना है कि भाजपा को यहां बड़ी जीत मिलेगी और वह 111 सीटों के साथ सत्ता में आएगी। कांग्रेस को 74 सीटें ही मिलने का अनुमान है। आज तक के मुताबिक राजस्थान में कांटे की टक्कर रहेगी। सर्वे कहता है कि भाजपा को राज्य में 80 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 86 से 106 सीटें हासिल हो सकती हैं। राजस्थान को लेकर यह एकमात्र पोल है, जिसमें कांग्रेस को बढ़त का अनुमान जाहिर किया गया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता पर काबिज है। इन तीनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला देखा जा रहा है।

तेलंगाना में सत्ताधारी बीआरएस को कांग्रेस ने कड़ी चुनौती दी है। यहां भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी है, लेकिन किसी को बहुमत न मिलने की स्थिति में उसकी भूमिका अहम हो सकती है। सबसे पहले 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हुआ था और इसी दिन मिजोरम में भी वोटिंग हुई थी। इसके बाद 17 तारीख को मध्य प्रदेश में मतदान हुआ था और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दूसरे राउंड की वोटिंग हुई थी। राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग हुई थी और सबसे आखिर में तेलंगाना में आज यानी 30 नवंबर को मतदान हो रहा है। इन सभी राज्यों के एक साथ ही 3 दिसंबर को नतीजे आने हैं।