Rajsamand Calloctor https://jaivardhannews.com/ias-or-ras-officer-transfer-in-rajasthan/

प्रदेश में भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रीमंडल गठन व विभागों का प्रभार देने के साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। इस तरह जिला कलक्टर, विभागीय निदेशक, आयुक्त, शासन सचिव से लेकर विशिष्ट शासन सचिव व उपखंड अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस तरह राजसमंद जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना का करौली जिला कलक्टर पद पर तबादला हो गया है और उनकी जगह अब सिरोही से स्थानान्तरित होकर आ रहे डॉ. भंवरलाल शर्मा अब राजसमंद के नए जिला कलक्टर होंगे, पहले राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षाअभियान, राजस्थान शिक्षा परिषद् आयुक्त, स्कूल शिक्षा जयपुर भी रह चुके हैं, तो पहला पदस्थापन उनका जोधपुर जिले में रहा, जहां प्रशिक्षु कार्यकाल बीता। साथ ही राजसमंद, भीम, देवगढ़, कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारियों की भी बदली हो गई है।

कार्मिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत गेरा ने देर रात आदेश जारी कर 72 IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की, जबकि कार्मिक विभाग के संयुक्त अक्षय गोदारा ने आदेश जारी कर 121 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद CM Bhajanlal Sharma द्वारा यह बड़ा फेरबदल किया गया है। अब जल्द ही IPS अधिकारियों की सूची आने की उम्मीद है। हालांकि तहसीलदार, पुलिस उप अधीक्षक, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षकों के तबादले भी होंगे। इसको लेकर कार्मिक विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

CM bhajanlal sharma 1 1 https://jaivardhannews.com/ias-or-ras-officer-transfer-in-rajasthan/

राजसमंद को यहां मिले नए उपखंड अधिकारी

  • रवि कांत सिंह, उपखंड अधिकारी देवगढ़
  • अंशुल आमेरिया, उपखंड अधिकारी कुंभलगढ़
  • पूनम, उपखंड अधिकारी भीम
  • नरेंद्र कुमार जैन प्रथम, उपखंड अधिकारी राजसमंद
  • ब्रजेश गुप्ता, उपखंड अधिकारी मंडरायल, करौली
  • जयपालसिंह राठौड़, निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़
  • उम्मेदसिंह राजावत, उपखंड अधिकारी शिवगंज सिरोही

इन जिलों को मिले नए जिला कलक्टर

  • डॉ. भंवरलाल, राजसमंद कलक्टर
  • नीलाभ सक्सेना, करौली कलक्टर
  • नमिता मेहता, भीलवाड़ा कलक्टर
  • हरजीलाल अटल, फलौदी कलक्टर
  • आशीष गुप्ता, अलवर कलक्टर
  • कानाराम, हनुमानगढ़ कलक्टर
  • आलोक गुप्ता, चित्तौड़गढ़ कलक्टर
  • लक्ष्मीनारायण मंत्री, पाली कलक्टर
  • कल्पना अग्रवाल, कोटपूतली कलक्टर
  • पुष्पा सत्यानी, चुरू कलक्टर
  • अजय सिंह राठौड़, झालावाड़ कलक्टर
  • गौरव अग्रवाल, जोधपुर कलक्टर
  • चिन्मयी गोपाल, झुंझुनूं कलक्टर
  • शुभम चौधरी, सिरोही कलक्टर
  • कमर उल जमान चौधरी, सीकर कलक्टर
  • अंकित कुमार सिंह, डूंगरपुर कलक्टर
  • डॉ. अरूण गर्ग, सलूम्बर कलक्टर
  • बालमुकुंद असावा, कुचामन- डीडवाना कलक्टर
  • डॉ. खुशाल यादव, सवाई माधोपुर कलक्टर
  • अंजली राजोरिया, प्रतापगढ़ कलक्टर
  • डॉ. इन्द्रजीत यादव, बांसवाड़ा कलक्टर
  • प्रतापसिंह, जैसलमेर कलक्टर
  • डॉ. रविंद्र गोस्वामी, कोटा कलक्टर
  • रोहिताश्व सिंह तोमर, बारां कलक्टर
  • उत्सव कौशल, ब्यावर कलक्टर
  • डॉ. गौरव सैनी, गंगापुर सिटी कलक्टर
  • श्वेता चौहान, केकड़ी कलक्टर
  • अवधेश मीणा, अनूपगढ़ कलक्टर
  • देवेंद्र कुमार, दौसा कलक्टर
  • सुशील कुमार, बालोतरा कलक्टर
  • अक्षय गोदारा, बूंदी कलक्टर
  • श्रीनिधि बीटी, धौलपुर कलक्टर
  • डॉ. सौम्या झां, टोंक कलक्टर

ये अतिरिक्त जिला कलक्टर बदले

  • लोकेश कुमार गौतम, अजमेर
  • शिवचरण मीणा, जालोर
  • राजकुमार सिंह, शाहबाद, बारां
  • भगवतसिंह राठौड़, कोटा
  • नरेश बुनकर, दौसा
  • ओमप्रकाश बिश्नोई प्रथम, सीकर
  • रतन कुमार, भीलवाड़ा
  • हेमेंद्र नागर, बाड़मेर
  • राकेश कुमार प्रथम, चित्तौड़गढ़
  • अशोक कुमार योगी, नागौर
  • राजवीरसिंह चौधरी, करौली
  • अशोक कुमार शर्मा प्रथम, भरतपुर
  • गोपाललाल स्वर्णकार, नोहर, हनुमानगढ़
  • मुरारीलाल शर्मा, अलवर
  • चन्दन दुबे, झुंझुनूं
  • राकेश कुमार गुप्ता प्रथम, रावतभाटा, चित्तौड़गढ़
  • सुरेंद्र सिंह यादव, खैरथल- तिजारा
  • जगदीशप्रसाद गौड़, शहर अजमेर
  • हेमराज परिडवाल, सीकर
  • डॉ. ब्रह्मलाल जाट, धौलपुर
  • ओमप्रकाश सहारण, अनूपगढ़
  • परसाराम, जैसलमेर
  • नीरज कुमार मीणा, बूंदी
  • राजकुमार कसवाह, बालोतरा
  • राजेंद्र सिंह द्वितीय, राजसमंद
  • अभिषेक गोयल, बांसवाड़ा
  • कपिल कुमार यादव, बीकानेर
  • अश्विनी के. पंवार, भिवाड़ी खैरथल- तिजारा
  • डॉ. दिनेश राय सापेला, हनुमानगढ़
  • कुलराज मीणा, डूंगरपुर

अब ये देखिए आईएएस व आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची

IAS-order-05-01-2024

RAS-05-01-2024