weather rajsamand https://jaivardhannews.com/rajsamand-in-rain-and-cold-wave/

राजसमंद शहर के साथ जिलेभर में सर्दी परवान पर है और लोगों को गलन का अहसास हो रहा है। एक सप्ताह से रोज सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहा है, जिससे भी सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हें। तेज हवा चलने से मौसम में गलन बढ़ गई है और सुबह शाम कोहरा छाया रहता है। इन उत्तरी हवाओं ने अब दिन में भी ठिठुरन का असर बरकरार है। इसके चलते अब धूप भी असरहीन है। दिनभर धूप रहने के बाद भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से जिलेभर में रविवार को मौसम साफ रहा। सोमवार को बादल छाने की संभावना के साथ मंगलवार और बुधवार को बारिश होने के भी आसार है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में 9 जनवरी को 14 एमएम बारिश व 10 जनवरी को 1 एमएम बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले दो तीन दिनों से देर सुबह तक लोग बिस्तर से बाहर निकल रहे हैं, तो शाम को भी सूर्यास्त के बाद लोगों का खुले में निकलना मुश्किल हो रहा है। बताया कि 9 व 10 जनवरी को भी बादल छाए रह सकते हैं। इससे रात में सर्दी थोड़ी कम हो जाएगी और दिन का तापमान भी बढ़ जाएगा, जिससे लोगों को गलनभरी सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। रविवार सुबह जिलेभर में कोहरा छाया रहा।

तापमान में उतार- चढ़ाव जारी, सर्दी से राहत नहीं

रविवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। शनिवार की अपेक्षा रविवार को न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।

जनवरी की शुरुआत से ही शीतलहर

जनवरी माह के शुरुआती दौर में ही शहर सहित आसपास के क्षेत्र में शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई हैं। इस माह में सर्दी बढ़ना रबी की फसल जिसमें विशेषकर गेहूं के लिए लाभकारी माना जा रहा हैं। इस बार दिसंबर माह की शुरुआत में ठंड कम पड़ने से किसानों को रबी फसल की उपज गिरने की चिंता सता रही थी, लेकिन दिसंबर के अंत व जनवरी के शुरुआत में मौसम में अचानक आए बदलाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दिन के तापमान में आई गिरावट से सदी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हैं। सदी के मौसम में पड़ रहा कोहरा गेहूं, सरसों आदि फसलों के लिए काफी लाभदायक हैं। पिछले वर्ष की तरह अबकी बार भी कोहरे से गेहूं की फसल उत्पादन बढ़ने की संभावना है।