Untitled 6 copy 1 https://jaivardhannews.com/accused-arrested/

राजसमंद जिले में आमेट थाना थाना अंतर्गत राछेटी पंचायत के नाबरिया गांव में 31 अक्टूम्बर 2023 की शाम को चतरसिंह पुत्र भीमसिंह व उनकी पत्नी पारस कवर पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। पति व पत्नी घरेलू काम से पुराने मकान पर गए थे। वापस लौटते समय उनके पड़ोसी नेनालाल द्वारा रोककर जातिगत गाली गलोच करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही लोहे की फेट से वार कर गम्भीर रूप से घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने विशेष टीम का गठन किया। इसमें थाना अधिकारी हनुमंत सिंह सोढा, एएसआई भगवानलाल, कांस्टेबल गणपत सिंह, अर्जुनसिंह, लक्ष्मणसिंह आदि को शामिल किया। पुलिस टीम ने मुखबिर अलर्ट करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस ने जोधपुर में दबिश देकर नेनालाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है, जो थाने का टॉप टेन आरोपी है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।