Crime news 5 https://jaivardhannews.com/crime-mother-murdered-her-own-son/

मां जिसे ममता स्नेह व देवी की मूरत माना जाता है, उसी मां ने अपने बेटे की जान ले ली। डेढ़ महीने के बेटे का गला काटते हुए उस मां के हाथ तक नहीं कांपे। यह घटना काफी निंदनीय है। बताया कि एक डेढ़ महीने के बच्चे का सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर उसी की मां ने उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। यह घटना जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि 3 मार्च को रामगंज थाना क्षेत्र के तेलियों का मोहल्ला चौकड़ी तोपखाना हजूरी गेट निवासी जावेद खान पुत्र सलम खान ने थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि 2 मार्च को उसके भाई अमजद का बेटा उजेफ कमरे में सो रहा था, तभी उसके रोने की आवाज आई जिसे सुनकर भाई की पत्नी अजूंम ने कमरे में जाकर देखा तो उसके बेटे उजेफ के गले पर कट का निशान था और गले से काफी खून बह रहा था। उसके बाद भतीजे उजेफ को हॉस्पीटल में ले जाया गया। हालांकि कुछ दिन बाद बच्चे की मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हर एंगल से जांच करते हुए घर में रहने वाले सभी लोगों से पुछताछ की। पुलिस ने पाया कि घटना हुई तब घर में कई लोग थे।

बच्चे से थी परेशान इसलिए मार डाला

पुलिस ने पाया कि आरोपी अंजूम व उसका बेटा मंजिले के उपरी कमरे में रहते थे। हालांकि वहां पर किसी बाहरी का गला काटना संभव नहीं था। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी अंजूम से सख्ती से पुछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर दिया। आरोपी अजूंम ने बताया कि बच्चे से वो काफी परेशान थी। उसका बच्चा दिन- रात रोता रहता था, जिसके कारण व आराम न सो पाती थी न रह पाती थी। उसने बताया कि व दिन में घर में अकेली रहती थी। बच्चे को संभालना उसके लिए काफी मुश्किल हो रहा था। जिसके कारण उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसने अपने बेटे की जान ले ली।

Massive Fire : सिलेंडर से लगी आग में 3 बच्चों के साथ जिंदा जल गए पति- पत्नी

सर्जिकल ब्लेड से काटी गर्दन

यह घटना बहुत ही दुखद और क्रूर है। एक मां का अपने ही बच्चे के साथ इतना क्रूर व्यवहार करना अमानवीय है। यह घटना 2 मार्च को हुई थी। अंजुम नाम की महिला ने अपने डेढ़ महीने के बेटे की सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। उसने यह हत्या इसलिए की क्योंकि वह बच्चे के रोने से परेशान थी। अंजुम ने पहले सोते समय बच्चे के गले पर ब्लेड से वार किया। लेकिन ब्लेड गले की हड्डी में अटक गया। उसके कपड़े खून से सन गए थे लेकिन सांस चल रही थी। गुस्से में पागल अंजुम ने दूसरी बार ब्लेड उठाया और इस बार पूरा जोर लगाकर गले की पूरी नसें काट डाली। अंजूम ने बताया कि उसने 4-5 दिन पूर्व से ही बच्चे को मारने का प्लान बना रही थी। crime:-mother-murdered-her-own-son

पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाई कहानी

आरोपी अंजूम ने इस वारदात से बचने के लिए बच्चे की हत्या की कहानी बना दी। वो जोर- जोर से चिल्लाले लगी और उसने कहा कि कोई मेरे बच्चे का गला काटकर भाग गया। उसने यह तक भी कहा कि जो गला काटकर गया है उसने लाल रंग की शर्ट पहन रखी हैं। हालांकि पुलिस को शक हो गया था कि हत्या के समय घर पर काफी लोग मौजूद थे, ऐसे में किसी बाहर के व्यक्ति का आना संभव नहीं था। पुलिस ने सभी से सख्ती से पुछताछ की। हालांकि अंजूम से भी जब सख्ती से पुछताछ की तो उसने रोते हुए अपना गुनाह कबूल कर दिया। उसने कहा कि मैने ही अपने बेटे की सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या की।