Rajsamand news 1 3 https://jaivardhannews.com/robbery-robbery-from-women-posing-as-police/

Robbery : फेक पुलिसकर्मी बन महिलाओं को लूटने वाली गैंग सक्रिय हो गई, इसमें बदमाशों ने पुलिस बनकर कई महिलाओं से लाखों रूपए के सोने के जेवर लूट कर ले गए। बदमाशों ने चार जगह लूट की व चारों जगह ही वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाया। लूट की चारों वारदात जयपुर के रिहायशी इलाकों में हुई।

पुलिस ने बताया कि जयपुर के चार इलाकों आदर्श नगर, जवाहर नगर, मोती डूंगरी व अशोक नगर में बदमाशों ने लूट की। बताया कि बदमाश फेक पुलिसकर्मी बनकर आए व महिलाओं से सोने के जेवर लूटकर भाग गए। हालांकि चोरों ने चारों इलाकों में वृद्ध महिलाओं को ही अपना निशान बनाया। पुलिस ने वारदात की सूचना मिलते ही सुबह चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नही लगे। हालांकि पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जयपुर के एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) आशाराम चौधरी ने बताया है कि पुलिसकर्मी बनकर वारदात करने वाले बदमाश ईरानी गैंग से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि शहर भर में ईरानी गैंग के बदमाशों ने कई वारदात की हैं। पुलिस जल्द ही बदमाशों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

यह भी पढ़ें : Robbery : फेक पुलिसकर्मी बन विदेशी पर्यटक से 29.50 लाख रुपये लूटे, तीन आरोपी गिरफ्तार

खतरा बताकर गहने उतरवाए

आदर्श नगर में हुई पहली वारदात में विजयपथ तिलक नगर निवासी डॉ. विभा खरे(68) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। विभा ने बताया कि सुबह व मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली। वृद्धा जब परनामी मंदिर मार्ग से ध्रुव मार्ग की तरफ मुड़ी तो उसको पीछे से एक लड़के ने बुलाकर कहा आपको पुलिसवाला बुला रहा है। वृद्धा ने बताया कि जब वो फेक पुलिसकर्मी बने युवक के पास गई ताे उसके कहा कि मैं पुलिस अधिकारी हूं व इस जगह पर किसी कि हत्या हो गई है, जिसके कारण यहां पर नाकाबंदी लगा रखी। उसने कहा कि आपको खतरा है, इसलिए यह गहने उतारक हमें दे दो। वृद्धा ने जैसे अपने डायमंड से जड़े सोने के कंगन व सोने का मंगलसूत्र उतारकर रखा तो बाइक सवार बदमाश छीनकर भाग निकले।

Robbery : नकली सोने की दी चुड़िया

जवाहर नगर क्षेत्र में एक महिला से लूटपाट की दूसरी वारदात हुई। राजापार्क गली नंबर-6 निवासी 62 वर्षीय सुशील अरोडा सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। जब वे राजापार्क में मनीष कार बाजार के सामने पहुंचीं, तो बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें रोका। लुटेरों ने पुलिसकर्मी होने का झांसा देकर सुशील अरोडा को डराया-धमकाया और उनके हाथों में पहनी सोने की चार चूड़ियां, सोने की अंगूठी और चांदी की 3 अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद उन्होंने उन्हें बांधने की धमकी दी और सोने-चांदी के बाकी गहने भी ले लिए। फरार होने से पहले, लुटेरों ने सुशील अरोडा को नकली सोने जैसी दिखने वाली चूड़ियां देकर उन्हें गुमराह किया।

यह भी पढ़ें : Crime : पति ने पत्नी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, हत्या के बाद थाने में पहुंच किया सरेंडर

डरा- धमकाकर की लूट

Robbery : मोतीडूंगरी थाना क्षेत्र में एक महिला से लूटपाट की वारदात हुई। आदर्श नगर जवाहर नगर निवासी 58 वर्षीय शशि गोलेच्छा सुबह करीब 7:20 बजे दादाबाड़ी जैन मंदिर से पूजा-पाठ कर पैदल घर लौट रही थीं। नायला हाऊस के सामने बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें रोका। खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्होंने शशि गोलेच्छा को डराया और उनके हाथों में पहनी सोने की चार चूड़ियां उतरवा लीं। इसके बाद लुटेरे चूड़ियां छीनकर सांगानेरी गेट की तरफ भाग निकले। पीड़ित महिला ने मोतीडूंगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लूट का खतरा बताकर गहने उतरवाए

अशोक नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से लूटपाट की वारदात हुई। सी-स्कीम निवासी 64 वर्षीय कांता अग्रवाल सुबह करीब 7:30 बजे मंदिर जाने के लिए निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर ही एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज लगाकर रोका। लुटेरे ने लूट का खतरा बताकर कांता अग्रवाल को उनके गहने पेपर में लपेटकर अंदर रखने के लिए कहा। जब उन्होंने अपने हाथों में पहने सोने के दोनों कड़े उतारे तो लुटेरा उन्हें छीनकर भाग गया। शोर मचाने पर वह बाइक सवार साथी के साथ बैठकर फरार हो गया।