Congress Manifesto https://jaivardhannews.com/congress-manifesto-25-guarantees-and-5-justice/

Congress Manifesto : कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को दिल्ली में AICC मुख्यालय में अपना मेनिफस्टो जारी किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी व मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष पी. चिदंबरम मौजूद थे। बता दें कि कांग्रेस ने 48 पेज का मेनिफेस्टो जारी किया। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 25 गांरटी के साथ 5 न्याय का ऐलान किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार गरीब महिला को हर साल 1 लाख रूपए की राशि दी जाएगी। MSP कानून बनाने व मजदूरी 400 रूपए करने की बात भी अपने घोषणा पत्र में रखी। कांग्रस ने घोषणा पत्र में मजदूर, किसान, युवा व महिलाओं को केन्द्र में रखा है। कांग्रेस ने सभी को अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित करने का वादा किया है।

कांग्रेस के मेनिफेस्टाें में क्या- क्या शामिल

कांग्रेस ने अपना 48 पेज का घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में न्याय पर सर्वाधिक जोर दिया है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि राहुल गांधी की न्याया यात्रा के समय देश में पांच न्याय पर फोकस किया गया है। बताया कि इसमें किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय व हिस्सदारी न्याय को लेकर घोषणा की गई। साथ ही कांग्रेस ने 25 गारंटियां भी दी।

कांग्रेस की 4 बड़े ऐलान 

  • कांग्रेस ने कहा कि मतदान ईवीएम से ही करवाएंगें, मगर VVPAT की पर्ची से जांच की जाएगी।
  • दुसरी बड़ी घोषणा में कहा कि 10 वीं अनुसूची में संशोधन किया जाएगा जिसके तहत दलबदल करने पर विधानसभा व संसद की सदस्यता खत्म हो जाएगी।
  • वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव तय समय पर करवाएंगें
  • चौथी बड़ी घोषणा में पुलिस व केंन्द्रीय एजेंसियों पर सख्ती से कानून के अनुसान काम करेगी।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election : भाजपा की महिमा कुमारी लखपति तो कांग्रेस के दामोदर गुर्जर करोड़पति

युवा न्याय पर जाेर

  • कांग्रेस कानून लाकर 25 साल से कम उम्र के हर डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक के लिए प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में एक साल का अप्रेंटिसशिप देगी। इस कानून के तहत ट्रेनी को एक साल में एक लाख रुपए की सैलरी मिलेगी।
  • कांग्रेस नौकरी परीक्षाओं के लिए पेपर लीक मामलों का निपटारा करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करेगी। पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा देगी।
  • कांग्रेस स्टार्ट-अप के लिए फंड ऑफ फंड्स योजना का पुनर्गठन करेगी और फंड का 50 प्रतिशत यानी 5,000 करोड़ रुपए देश के सभी जिलों में समान रूप से देगी। इससे 40 साल से कम उम्र के युवा अपना व्यवसाय शुरू कर पाएगा।
  • कांग्रेस केंद्र सरकार के खाली 30 लाख पदों को भरेगी। पार्टी यह भी निर्धारित करेगी कि पंचायत और नगरीय निकाय में रिक्तियां राज्य सरकारों की सहमति से सही समय पर हो।
  • कांग्रेस उन आवेदकों को एक बार कि राहत देगी, जो कोरोना महामारी के समय 1 अप्रैल 2020 से 30 जून 2021 के दौरान सरकारी परीक्षा नहीं दे पाए थे।
  • कांग्रेस सरकारी परीक्षाओं और सरकारी पदों के लिए आवेदन शुल्क समाप्त करेगी।
  • कांग्रेस 21 साल से कम उम्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रति माह 10,000 रुपए की खेल छात्रवृत्ति देगी।

कांग्रेस की हिस्सदेारी न्याय पर घोषणा

  • कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण पर 50% का कैप हटाएगी।
  • कांग्रेस शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को मिलने वाले 10% आरक्षण को बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और समुदाय के लोगों के लिए लागू कराएगी।
  • कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक जाति जनगणना करवाएगी। इसके माध्यम से कांग्रेस जातियों, उपजातियों और उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति का पता लगाएगी।
  • कांग्रेस अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी रिक्त पदों को 1 साल के भीतर भरेगी।कांग्रेस पब्लिक सेक्टर में संविदा की जगह नियमित भर्तियां करेगी। इसके अलावा जो संविदा कर्मी हैं, उनको नियमित करेगी।कांग्रेस घर बनाने के लिए और व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुसुचित जाति और अनुसुचित जनजाति समुदाय के लोगों को मिलने वाले लोन की सीमा को बढ़ाएगी। कांग्रेस भूमिहीनों को जमीन देने का काम करेगी।

यह भी देखें : Rahul Gandhi Portfolio : 10 साल में सम्पत्ति 9.40 करोड़ से हुई 20.39 करोड़, म्यूचुअल फंड में तगड़ा निवेश

महिलाओं को मिलेंगे हर साल 1 लाख

Congress manifesto for Lok Sabha कांग्रेस ने गरीब भारतीय परिवार के लिए महालक्ष्मी योजना शुरू करेगी। घर की सबसे बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में हर साल एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इस योजना को चरणों मे शुरू किया जाएगा और लाभार्थी परिवारों की संख्या और गरीबी उन्मूलन पर इसके प्रभाव का आकलन करने के लिए हर साल रिव्यू किया जाएगा। महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण उन राज्य विधानसभाओं हो जायेगा जो 2025 के विधानसभा चुनावों में चुनी जाएंगी। कांग्रेस 2025 से महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की आधी (50%) नौकरियां आरक्षित करेगी।

Congress’s poll manifesto : किसानों को लिए यह घोषणा

कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के मुताबिक सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देगी। कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) को एक वैधानिक निकाय बनाया जाएगा। खरीद केंद्रों और एपीएमसी पर किसान – विक्रेता को देय न्यूनतन समर्थन मूल्य (MSP) सीधे किसान के बैंक खाते में डिजिटल रूप से जमा किया जाएगा। कांग्रेस कृषि वित्त पर एक स्थायी आयोग नियुक्त करेगी, जो समय-समय पर कृषि ऋण की सीमा और ऋण राहत की आवश्यकता पर रिपोर्ट देगा।फसल बीमा को खेत और किसान के हिसाब से बनाया जाएगा। किसान से बीमा राशि के अनुसार प्रीमियम लिया जाएगा और सभी दावों का निपटान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

Congress’ 2024 Manifesto : श्रमिकों के लिए क्या

  • कांग्रेस कार्यस्थलों और आर्थिक अवसरों तक पहुंच में लैंगिक भेदभाव और लैंगिक असमानता के मुद्दों का समाधान करेगी।कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि महिलाओं के वेतन में भेदभाव को रोकने के लिए ‘समान काम, समान वेतन’ का सिद्धांत लागू किया जाए।
  • कांग्रेस पूर्ण रोजगार और उच्च उत्पादकता के अपने दोहरे लक्ष्यों को पूरा करने के लिए श्रम और पूंजी निवेश के बीच संतुलन बहाल करने के लिए औद्योगिक और श्रम कानूनों में सुधार में लाएगी।
  • कांग्रेस एक शहरी रोजगार कार्यक्रम शुरू करेगी, जो शहरी बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और नवीकरण में काम की गारंटी देगा।
  • कांग्रेस मनरेगा (MGNREGA) के तहत मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपए प्रतिदिन करेगी। कक्षाओं, पुस्तकालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जैसी सार्वजनिक संपत्तियों के निर्माण के लिए मनरेगा निधि और श्रमिकों को भी तैनात किया जा सकेगा।
  • कांग्रेस घरेलू नौकरों और प्रवासी श्रमिकों के रोजगार को विनियमित करने और उनके बुनियादी कानूनी अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कानूनों का प्रस्ताव करेगी।

कांग्रेस का सवैंधानिक न्याय

  • कांग्रेस एक राष्ट्र एक चुनाव के विचार को अस्वीकार करती है। पार्टी वादा करती है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव संविधान और संसदीय लोकतंत्र की परंपराओं के मुताबिक ही होंगे।
  • EVM की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कानूनों में संशोधन करेंगे। मतदान EVM के माध्यम से होगा, लेकिन मतदान पर्ची को वीवीपैट (VVPAT) पर्ची से मिलाया जाएगा।
  • कांग्रेस मीडिया की पूर्ण स्वतंत्रता सहित भाषण और अभिव्यक्ति करने की स्वतंत्रता बहाल करने का वादा करती हैं।
  • कांग्रेस मानहानि के जुर्म को अपराधमुक्त करने और कानून द्वारा, नागरिक क्षति के माध्यम से त्वरित उपाय प्रदान करने का वादा करती हैं।
  • कांग्रेस दूरसंचार अधिनियम, 2023 की समीक्षा करेगी और उन प्रावधानों को हटा देगी जो बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करती हैं।

सभी को समान आर्थिक न्याय

कांग्रेस प्राइवेट सेक्टर और हर तरह के उद्यम ( बड़े, मध्यम, छोटे एवं सूक्ष्म) को रोजगार के अवसर पैदा करने और वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करने में मदद देगी। कांग्रेस अविश्वास और डर के मौजूदा माहौल को खत्म करेगी और एक स्वस्थ इको सिस्टम बनाएगी। मुक्त व्यापार और नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वाणिज्य का समर्थन करेगी। द्विपक्षीय और बहुपक्षीय व्यापार समझौतों को बढ़ावा देगी और उनमें शामिल होगी। पूर्ण रोजगार कांग्रेस का लक्ष्य है। कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को लाभपूर्ण रोजगार मिले।

कांग्रेस का राज्य न्याय

कांग्रेस पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेगी। कांग्रेस सीधे पंचायतों और नगर पालिकाओं को फंड ट्रांसफर के लिए एक फार्मूला बनाने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम करेगी। कांग्रेस शहरी स्थानीय निकायों में प्रभावी शासन के लिए मेयर को अधिक कार्यकारी शक्तियां देने के लिए कानूनों में संशोधन करेगी।

सुरक्षा को लेकर कांग्रेस की घोषणा

  • कांग्रेस एक व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (National Security Strategy) जारी करेगी।
  • कांग्रेस चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की नियुक्ति की प्रक्रिया को संस्थागत बनाएगी। कांग्रेस अग्निपथ योजना को खत्म कर देगी और सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्य भर्ती प्रक्रियाओं पर वापस लौटेगी।
  • कांग्रेस सशस्त्र बलों में लड़ाकू और गैर- लड़ाकू भूमिकाओं में महिलाओं के लिए सेवा के अवसरों का व्यवस्थित रूप से विस्तार करेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का कार्यालय संसद की एक चयन समिति की निगरानी में लाया जाएगा।

पर्यावरण के लिए कांग्रेस ये करेगी काम

  • कांग्रेस एक स्वतंत्र पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन प्राधिकरण का गठन करेगी।
  • कांग्रेस अक्षय ऊर्जा, सतत बुनियादी ढांचे और हरित नौकरियों निर्माण पर केंद्रित एक ग्रीन न्यू डील निवेश कार्यक्रम शुरू करेगी। वायु प्रदूषण की समस्या से तत्काल निपटने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को मजबूत करेगी।
  • कांग्रेस पहाड़ी जिलों में लैंडस्लाइड रोकने के उपाय विकसित करने पहाड़ी लोगों की सुरक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति नियुक्त करेगी। कांग्रेस मछली पकड़ने वालों की आजीविका को प्रभावित किए बिना तटीय क्षेत्रों को संरक्षित करने का प्लान बनाएगी।

कांग्रेस की ये और बड़ी घोषणाएं

  • बुजुर्गो को रेलवे में रियायत का वादा
  • देशभर में 25 लाख तक फ्री इलाज की योजना
  • पेंशन योजना में होगा इजाफा करेगी प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन देगी।
  • महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित। उच्च पदों पर महिलाओं की नियुक्ति के लिए कांग्रेस करेगी प्रयास।
  • कांग्रेस इंटरनेट के मनमाने और अंधाधुंध निलंबन को समाप्त करने का वादा करती है।
  • 30 लाख भर्तियों कराने का कांग्रेस का वादा।
  • राष्ट्रव्यापी आर्थिक- सामाजिक जाति जनगणन करवाएगी कांग्रेस।
  • EWS के 10 प्रतिशत आरक्षण को सभी वर्गो व जातियों के लिए लागू करेगी कांग्रेस।
  • महिलाओं को महालक्ष्मी गारंटी योजना के तहत सालाना 1 लाख रूपए दिए जाएंगें।
  • सावित्रि बाई फूले हॉस्टल योजना के तहत हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल किए जाएंगें तैयार।