01 70 https://jaivardhannews.com/terapanth-mahila-mandal-planted-saplings/

राजसमंद। केलवा गौशाला में गायों के घास के लिए तेरापंथ महिला मंडल केलवा की ओर से 51 सौ रुपए भेंट किए। इसके बाद पौधरोपण किया। तेरापंथ महिला मंडल केलवा की अध्यक्ष बिंदिया सांखला ने नवलश्याम गोशाला में गायों के घास के लिए 5100 की राशि भेंट की।
साथ ही महिला मंडल की जागृति महा अभियान के पर्यावरण सुरक्षा एवं पेड़ बचाओ प्रोजेक्ट के तहत स्वच्छ केलवा हरित केलवा विवेकानंद युवा मंडल को 5 पौधे और ट्री गार्ड भेंट किए। महिला मंडल के सदस्यों द्वारा गोचर भूमि पर पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर महिला मंडल मंत्री रत्ना कोठारी, कुसुम सांखला, भावना सांखला, भिक्षु विहार के अध्यक्ष महेंद्र कोठारी, पुष्पकांत बडग़ुर्जर, लक्ष्मण प्रजापत, अध्यक्ष लालुराम सिंधल आदि मौजूद थे।