Rajsamand Lok Sabha https://jaivardhannews.com/rajsamand-lok-sabha-preparation-for-elections/

Rajsamand Lok sabha : राजसमंद संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। संसदीय क्षेत्र में 2125 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां पर 20,60,942 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में राजसमंद संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। प्रशासन चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। मतदान दलों के प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो गया है। बुधवार को दोपहर बाद से अधिग्रहित वाहन पहुंचने शुरू होंगे। इसके लिए बालकृष्ण स्टेडियम में तैयारी जारी है। यहां पर मतदान दलों की रवानगी से पहले अंतिम प्रशिक्षण देकर ईवीएस के साथ रवाना किया जाएगा। शुक्रवार को मतदान के बाद देर शाम से मतदान 2 दलों की वापसी प्रारंभ होगी। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Rajsamand : शहर में 100 से अधिक ब्याज माफिया, हथियारों के दम पर 10-20 रुपए सैकड़ा से वसूली, ऋणी कर रहे आत्महत्या

972 वाहन आएंगे चुनाव में काम

  • 267 वाहन पुलिस के लिए
  • 304 वाहन पोलिंग पार्टी के
  • 297 बस, मिनी बस और कार
  • 48 टेम्पो और सवारी
  • 26 लॉडिंग के लिए ट्रक
  • 20 गाड़ी आरओ के लिए
  • 10 वाहन रखे गए रिजर्व

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र

विधानसभाबूथपुरूष मतदातामहिला मतदाताकुल
ब्यावर286132756128732261491
मेड़ता 273148695139154287851
देवगढ़269137112129516266628
जैतारण306160233149945310181
2भीम 262118315114118232437
कुंभलगढ़ 242116573110612227189
राजसमंद 248118391115465233857
नाथद्वारा239123656117644241308
कुल2125105573110051862060942

मतदान में कुल कर्मचारी तैनात

  • 5500 कुल कर्मचारी तैनात
  • 1229 पोलिंग पार्टिया बनाई गई।
  • 991 एक्टिव पोलिंग पार्टिया
  • 238 रिजर्व पोलिंग पार्टी
  • 04 प्रत्येक पोलिंग पार्टी में तैनात

आज दोपहर बाद आएंगें वाहन, कल लेंगे रवानगी

जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण का काम पूरा हो गया था। इसके पश्चात वाहनों को अलॉट करने की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को दोपहर बाद से वाहनों के पहुंचने का काम शुरू होगा। वाहनों राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के निकट मैदान में पहुंचेंगे। वहां से वाहन बालकृष्ण स्टेडियम में भेजे जाएंगे। वहां से गुरुवार को सुबह से ही वाहनों की रवानगी शुरू कर दी जाएगी। इसके पश्चात मतदान के बाद देर शाम से वाहनों की पुनः वापसी प्रारंभ होगी।