02 24 https://jaivardhannews.com/national-president-rahul-gandhis-birthday-celebrated/
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कुंभलगढ़ में गरीबों को राशन सामग्री बांटते हुए।
01 79 https://jaivardhannews.com/national-president-rahul-gandhis-birthday-celebrated/

राजसमंद। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव आचार्य के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भीम कस्बे के कालबेलिया डांग और नेडि पटिया में गरीब व असहाय लोगो को 70 राशन किट और भोजन कराया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव आचार्य ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर पूरे जिले में जगह-जगह पर युवा कांग्रेस द्वारा राहत सामग्री बांटी गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक देवेंद्र सिंह चौहान, मनीष ढेटवानी, विकास सिंह, मदनसिंह चौहान, ठाकुर सिंह, अजय शर्मा, किशन लोहार, राहुल सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।

इसी प्रकार राजसमंद युथ कांग्रेस के युवा नेता चिराग पालीवाल के नेतृत्व में राशन सामग्री, मास्क व बिस्कीट बांटे। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हितेश व्यास, सचिन वैष्णव लोकेश श्रीमाली, किशन सालवी आदि मौजूद थे।
इधर कुंभलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष विनोद जोशी के नेतृत्व में राशन सामग्री किट, मास्क और बिस्कीट बांट कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। युथ कांग्रेस विधानसभा महा सचिव प्रकाश गुर्जर, उपेंद्र जोशी, रामलाल भील, वजय भील आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।