Suraj Revanna 01 https://jaivardhannews.com/prajwal-revanna-or-suraj-revanna-fir-arrested/

Prajwal : सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल में प्रज्जवल रैवन्ना के पकड़े जाने के बाद उसका भाई भी युवक से अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार हो गया। JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद उसके भाई सूरज रेवन्ना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूरज पर एक युवक ने समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। इस तरह अप्राकृतिक सेक्स के आरोप को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज रैवन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पार्टी कार्यकर्ता चेतन केएस ने की रिपोर्ट पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। रिपोर्ट में चेतन का दावा है कि 16 जून को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया, जहां पर सूरज ने उसे जबरदस्ती चूमा, उसके होंठ व गालों को दांतों से काट दिया। चेतन की रिपोर्ट पर कर्णाटक जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस ने IPC की धारा 377, 342, 506 के तहत जांच व कार्रवाई शुरू कर दी।

Big Sex Scandal : हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना और सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज, प्रज्वल का बड़ा भाई हैं। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। वे इस मामले में 24 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन ने अपनी शिकायत में कहा, ‘सूरज ने मुझसे कहा कि तुम इस फार्महाउस में अकेले हो। तुम मेरे और हमारे परिवार के बारे में नहीं जानते।’ युवक ने आगे बताया कि सूरज ने मुझे को-ऑपरेट न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। चेतन के मुताबिक, सूरज ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया। युवक ने बाद में घटना को लेकर सूरज को मैसेज किया, तो सूरज ने जवाब दिया कि चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा। दूसरी ओर सूरज रेवन्ना की तरफ से चेतन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर सूरज रेवन्ना के करीबी शिवकुमार ने शुक्रवार (21 जून) को चेतन और उसके बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। शिवकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि चेतन पहले उनका दोस्त बना था। बाद में वह सूरज रेवन्ना ब्रिगेड के लिए काम करने लगा। हाल ही में, चेतन ने अपने परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे मांगे, लेकिन शिवकुमार ने इनकार कर दिया। इसके बाद चेतन ने सूरज रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का केस करने की धमकी दी। शिवकुमार ने दावा किया कि चेतन ने 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। उसने बाद में अपनी डिमांड घटाकर 2 करोड़ रुपए कर दी थी।

Suraj Revanna Biography : सूरज रेवन्ना बायोग्राफी

  • सूरज रेवन्ना
  • उम्र 36 साल
  • पिता एचडी रेवन्ना
  • हासन से विधान परिषद सदस्य
  • जन्म 1 जनवरी 1988 को बेंगलुरु में
  • सूरज के दादा व JDS सुप्रीमो देवगौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री थे।
  • सूरज ने बेंगलुरु कि राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस से 2015 में MBBS के बाद MS की डिग्री हासिल की थी।
  • सूरज के पिता 2018 में एचडी रेवन्ना राज्य सरकार मंत्री बने थे।
  • 2015 में ही सूरज हसान डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर बने।
  • सूरज 7 फरवरी 2022 से हसान से विधान परिषद के सदस्य हैं।
  • सूरज के चाचा एचडी कुमारस्वामी मई 2018 से जुलाई 2019 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे।
  • सूरज का विधान परिषद का कार्यकाल 5 जनवरी 2028 को खत्म होगा।
  • सूरज देवगौड़ा परिवार के 8वें सदस्य हैं, जो सक्रिय राजनीति में हैं।
  • कुमारस्वामी 2024 लोकसभा चुनाव मांड्या सीट से जीते। फिलहाल मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।
  • सूरज की मां भवानी रेवन्ना हासन जिला पंचायत सदस्य थीं। उनके छोटे भाई प्रज्वल रेवन्ना 2019-2024 तक सांसद रहे हैं।
Suraj Revanna 02 https://jaivardhannews.com/prajwal-revanna-or-suraj-revanna-fir-arrested/

Suraj के भाई Prajwal पर यौन उत्पीड़न से जुड़े 3 केस

Suraj Revanna : कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वे 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंचे थे। हासन लोकसभा सीट पर चुनाव के एक दिन बाद प्रज्वल 27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए थे।दरअसल, 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं। दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए। इसके बाद 28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत अब तक कुल तीन FIR दर्ज की गई हैं। प्रज्वल की यह तस्वीर 30-31 मई की रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान की है।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के प्रमुख तथ्य

  • प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 24 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
  • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
  • मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं।
  • SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं।
  • 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया।
  • प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।