नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का वायरल वीडियो

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए बयान पर विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था। कि फिर से कटारिया भगवान राम को लेकर विवादित बयान दे दिया है। जिसको लेकर चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि कटारिया माफी मांगे;

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं। भगवान राम को याद करने लग जाते हैं लेकिन जनता अब बीजेपी के दोहरे चरित्र को पहचान चुकी है। जिस तरह से गुलाब चंद कटारिया ने भगवान राम की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। जनता उन्हें करारा जवाब देगी। वहीं नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान ने भी कटारिया के बयान पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता को धर्म के आधार पर बांटने वाले गुलाबचंद अपने ही धर्म के भगवान के सगे नहीं हैं। जिस वजह से वह भगवान राम को लेकर भी ओछे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में कटारिया को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का विवादित बयान

बता दें कि गुलाबचंद कटारिया ने हाल ही में भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी नहीं होती तो भगवान राम समुद्र में होते। इसके साथ ही कटारिया ने जनता को भी सड़क और नालियों से आगे बढ़ धर्म के आधार पर वोट देने की अपील की थी। जिसको लेकर अब विरोध लगातार बढ़ रहा है।