BJP Rajsamand https://jaivardhannews.com/rajsamand-bjp-protest-rajsamand-mla/
नाथद्वारा शहर में बंगाल में हिंसक घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करते भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ता। Jaivardhan News

राजसमंद. पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसक घटनाओं के विरोध में नाथद्वारा में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पुरोहित ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा हिंसक घटनाएं करवाई जा रही है, जिसे अब आम जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर आमजन को राहत देनी चाहिए। रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के चलते सांकेतिक तौर पर आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ता ही एकत्रित हुए और ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।

MLA Rajsamand https://jaivardhannews.com/rajsamand-bjp-protest-rajsamand-mla/
बंगाल में हिंसक घटना का विरोध करती राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी व भाजपा कार्यकर्ता। Jaivardhan News

राजसमंद विधायक ने विरोध जताया
इसी तरह राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने आवास पर ही कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसक घटनाओं का विरोध जताया। साथ ही पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करवाने की मांगी की गई।