भारत बना टी-20 वर्ल्ड चैंपियन

अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

सूर्या का भावुक जश्न 

खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिच की मिट्टी माथे पर लगाई ।

 इंडिया का धमाकेदार सेलिब्रेशन 

जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने डांस, और जश्न के साथ स्टेडियम को यादगार पलों से भर दिया।

संजू सैमसन का यादगार मोमेंट 

वेस्टइंडीज के खिलाफ विनिंग शॉट के बाद संजू सैमसन घुटनों पर बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा करते नजर आए।

फाइनल से पहले धोनी-रोहित की एंट्री 

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले धोनी और रोहित  ट्रॉफी लेकर मैदान में आए, जिसने माहौल को और भव्य बना दिया।

ईशान का कमाल का कैच 

फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने रचिन रवींद्र का शानदार डाइविंग कैच पकड़कर सबको चौंका दिया। 

भारत-पाक मैच फिर रहा चर्चा में 

भारत-पाक मुकाबले में कप्तानों ने टॉस पर हाथ नहीं मिलाया और मैच के बाद भी हैंडशेक नहीं हुआ। 

पाकिस्तान के छलके आंसू

सुपर-8 और नॉकआउट की जंग में बाहर होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी भावुक नजर आए, अबरार अहमद की आंखों में आंसू दिखे।

टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेर 

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराकर टूर्नामेंट के सबसे चौंकाने वाले नतीजे दिए। 

टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेर 

डबल सुपर ओवर, बड़े शतक, शानदार कैच, भावुक जश्न और भारत की ट्रॉफी जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 यादगार बन गया।