सोना-चांदी के दाम  में आज बड़ी गिरावट 

एक किलो चांदी ₹13,000 टूटकर ₹2.37 लाख आई।

24 कैरेट सोना ₹4,000 सस्ता होकर ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।

पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोना ₹9,000 तक टूट चुका है।

इसी अवधि में चांदी में ₹31,000 की भारी गिरावट आई है। 

29 जनवरी 2026 को सोना ₹1.76 लाख के ऑल टाइम हाई पर था।

अब सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹25,000 नीचे आ चुका है। 

चांदी 29 जनवरी के ₹3.86 लाख के हाई से गिरकर ₹2.37 लाख पर आ गई। 

विशेषज्ञों के अनुसार मुनाफावसूली, कैश की मांग और वैश्विक तनाव से दाम टूटे हैं। 

एक्सपर्ट अजय केडिया ने फिलहाल सोना-चांदी में निवेश से बचने की सलाह दी है।