Skip to content
May 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • वेब स्टोरी
  • Privacy Policy
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Drug Smuggling News : राजसमंद में 70 लाख से ज्यादा डोडा पकड़ा, 1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Parmeshwar Singh Chundwat May 24, 2026 1 minute read

Rajsamand Drug Smuggling News : राजसमंद पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के लिए अब कोई जगह नहीं है। केलवा और कुंभलगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का डोडा पोस्त और डोडा चूरा जब्त कर बदमाशों में खलबली मचा दी। एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में केलवाड़ा थाना प्रभारी मनमंथ आढ़ा के नेतृत्व में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से करीब 62 लाख रुपए का डोडा पोस्त पकड़ा, जबकि चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर केलवा थाना प्रभारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने करीब 8 लाख रुपए से ज्यादा का डोडा चूरा और कार जब्त की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है। जिलेभर में सख्त निगरानी, नाकाबंदी और लगातार कार्रवाई से अपराधियों की कमर टूटती नजर आ रही है। पुलिस का साफ संदेश है कि अवैध नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राजसमंद पुलिस की इन दबंग कार्रवाइयों ने पूरे राजस्थान में अपनी अलग धाक जमा दी है।

Rajsamand police : राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के ज्वाइनिंग से लेकर अब तक पूरे जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है। 24 घंटे पुलिस टीम अलर्ट है है, जिसका नतीजा यह है कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केलवाड़ा थाना पुलिस और एजीटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 62 लाख रुपए कीमत का 413.25 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और उसे ले जा रही एक स्कॉर्पियो कार जब्त की है। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

Kumbhalgarh News : थानाधिकारी मनमंथ आढा ने बताया कि उदयपुर रेंज के आईजी के निर्देश और राजसमंद एसपी हेमंत कालाल के सुपरविजन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएसपी महेंद्र कुमार पारीक और वृत्ताधिकारी श्याम सिंह रत्नु के निर्देशन में केलवाड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को एजीटीएफ उदयपुर से सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की कार्रवाई की। पुलिस ने जब काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 18 प्लास्टिक कट्टों में भरा हुआ भारी मात्रा में डोडा पोस्त मिला। जांच के दौरान कुल 413.25 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही वाहन और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। केलवाड़ा थाना पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनमंथ आढा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह चुंडावत, हरिसिंह चदाणा, माेहनलाल, धनराज, कैलाश, प्रदीप कुमार, महिपाल, पकाराम, जितेंद्रसिंह, राकेश कुमार, नरसीराम व लिखमाराम आदि शामिल हैं।

Rajsamand local News : इसी तरह केलवा थाना प्रभारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में मांडावाड़ा बस स्टैंड के पास कार को रूकवाया, जिसमें 55 किलो 660 ग्राम डोडा चूरा मिला, जिसके बारे में कार चालक जोधपुर के कुम्हारो की ढाणी, मथानिया निवासी श्रवण राम पुत्र आसूराम प्रजापत कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को डोडा चुरा को जब्त कर लिया गया। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह यह डोडा चुरा कहां से लाया और कहां ले जा रहा था। हालांकि अभी तक आरोपी इसके बारे में पुलिस के समक्ष मुंह नहीं खोला है। केलवा थाना प्रभारी सुबोध जांगिड़ व डीएसटी प्रभारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में एएसआई रूपसिंह, साइबर सेल एएसआई शंभूप्रतापसिंह, लक्ष्मणलाल, विजयसिंह, अरविंद, रामकिशोर, गणपतसिंह, महावीर, जगतसिंह, किशन, हितेश पाटीदार, शंकरलाल, हंसराज आदि ने मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी शेराराम नामक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

बाजार कीमत 70 लाख रुपए से ज्यादा

Rajsamand Police Seizure : एसपी हेमंत कलाल ने बताया कि केलवाड़ा थाना पुलिस द्वारा जब्त करीब 413.25 किलो डोडा पोस्त की बाजार कीमत 62 लाख के आस पास है। इसी तरह केलवा थाना पुलिस द्वारा करीब सवा 8 लाख का डोडा पोस्त व डोडा चुरा पकड़ा गया है। इस तरह केलवाड़ा व केलवा क्षेत्र में जब्त कुल डोडा पोस्त की कीमत 70 लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। मामले में केलवाड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी केलवा थाना प्रभारी सुबोध जोगिड़ को सौंपी गई है। पुलिस अब फरार तस्करों की पहचान कर उनके नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। Illegal Doda Post Recovery

petrol diesel price hike latest news : भारत में फिर महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, BPCL ने दी चेतावनी

‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी

Rajasthan police : एसपी हेमंत कलाल ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार में शामिल तस्करों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। राजसमंद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी किसी जगह कोई संदिग्ध गतिविधि का बदमाश दिखाई दे, तो तत्काल राजसमंद पुलिस के जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 100 या 02952-220712 पर कॉल कर सकते हैं। तत्काल पुलिस आपकी मदद करेंगी और बदमाश किस्म के लोगों को तत्काल पकड़ा जाएगा, ताकि कई तरह की अपराधिक वारदात घटित होने से बच जाएगी।

राजसमंद में 70 लाख से ज्यादा डोडा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार #rajsamandpolice #smugglersarrest #jaivardhannews #rajsamand pic.twitter.com/dXUxx2539m

— Jaivardhan News (@jaivardhannews) May 24, 2026
Rajsamand Road Accident News : राजसमंद में दर्दनाक हादसा! बेकाबू ट्रेलर ने परिवार को कुचला, 3 की मौके पर मौत

About the Author

Parmeshwar Singh Chundwat

Editor

Parmeshwar Singh Chundwat ने डिजिटल मीडिया में कॅरियर की शुरुआत Jaivardhan News के कुशल कंटेंट राइटर के रूप में की है। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग में उनकी गहरी रुचि और विशेषज्ञता है। चाहे वह घटना, दुर्घटना, राजनीतिक, सामाजिक या अपराध से जुड़ी खबरें हों, वे SEO आधारित प्रभावी न्यूज लिखने में माहिर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, थ्रेड्स और यूट्यूब के लिए छोटे व बड़े वीडियो कंटेंट तैयार करने में निपुण हैं।

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 313

Post navigation

Previous: Rajsamand Road Accident News : राजसमंद में दर्दनाक हादसा! बेकाबू ट्रेलर ने परिवार को कुचला, 3 की मौके पर मौत
Next: Aadhaar Card Recover : आधार कार्ड खो गया? 5 आसान और शानदार तरीकों से तुरंत पाएं नंबर

Related Stories

Accident news today Rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Road Accident News : राजसमंद में दर्दनाक हादसा! बेकाबू ट्रेलर ने परिवार को कुचला, 3 की मौके पर मौत

Parmeshwar Singh Chundwat May 24, 2026
Rajsamand Jail News
  • क्राइम/हादसे

Rajsamand Jail News : राजसमंद जेल में बड़ा खेल! दीवार के बाहर से फेंका गया चरस और सिगरेट का पार्सल

Parmeshwar Singh Chundwat May 24, 2026
Roopam Gold Robbery Rajsamand
  • क्राइम/हादसे

Roopam Gold Robbery Rajsamand : राजसमंद के चर्चित रूपम गोल्ड कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार

Parmeshwar Singh Chundwat May 23, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_vJBZI_cVlJo पीपली अहिरान से युवक लापता, दिखे तो बताइए 9001951547
#rajsamandnews #rajsamandpolice
राजसमंद जिले के पीपली अहिरान गांव से युवक ललित श्याम शर्मा पुत्र मदनमोहन शर्मा 20 मई 2026 से लापता है। यह युवक मूलत: उदयपुर जिले में बेदला के पास पुरोहित की बाड़ी निवासी है। हुलिया है, दाढ़ी बढ़ी हुई,कान में सोने के लॉन्ग, हाथ में चांदी का कड़ा, गले में चांदी का मादलिया है। अंतिम बार खंडेल चौराहे पर देखे गए। किसी को दिखाई दे तो तत्काल संपर्क करें। मोबाइल नंबर 9001951547, 8696962313 व 9983401344 पर फोन कर सकते है।
Rajsamand news
Rajsamand Police
पीपली अहिरान से युवक लापता, दिखे तो बताइए 9001951547
#rajsamandnews #rajsamandpolice
राजसमंद जिले के पीपली अहिरान गांव से युवक ललित श्याम शर्मा पुत्र मदनमोहन शर्मा 20 मई 2026 से लापता है। यह युवक मूलत: उदयपुर जिले में बेदला के पास पुरोहित की बाड़ी निवासी है। हुलिया है, दाढ़ी बढ़ी हुई,कान में सोने के लॉन्ग, हाथ में चांदी का कड़ा, गले में चांदी का मादलिया है। अंतिम बार खंडेल चौराहे पर देखे गए। किसी को दिखाई दे तो तत्काल संपर्क करें। मोबाइल नंबर 9001951547, 8696962313 व 9983401344 पर फोन कर सकते है।
Rajsamand news
Rajsamand Police
पीपली अहिरान से युवक लापता, दिखे तो बताइए 9001951547#rajsamandnews #rajsamandpolice
नई जिंदगी फाउंडेशन में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण: सीखें हुनर, पाएं रोजगार!
.
#Naijindagifoundation #Freetailoringtrannig #Jaivardhannews #todaynewsनई जिंदगी एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन
पता- जलचक्की चौराहा, IDBI बैंक के उपर, राजसमंद
Contact No- 70231-36617, 77421-86617, 70735-36617Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नई जिंदगी फाउंडेशन में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण: सीखें हुनर, पाएं रोजगार! #naijindagifoundation
भीम जिला उप चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप, सुनिए #bhimnews #bhimhospital #govthospital  #jaivardhannews
#rajsamandOwner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीम जिला उप चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप, सुनिए #bhimnews #bhimhospital #govthospital
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram