भारत में प्लास्टिक नोट!

RBI कागजी नोटों की जगह पॉलीमर नोट लाने पर विचार कर रहा है, तैयारी चर्चा में है।

क्या हैं प्लास्टिक नोट?

ये पॉलीमर सामग्री से बनते हैं, जो कागजी नोटों से ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं।

4 गुना ज्यादा लाइफ

प्लास्टिक नोट सामान्य नोटों की तुलना में तीन से चार गुना अधिक चलते हैं।

पानी से नहीं होंगे खराब

ये नोट पूरी तरह वॉटरप्रूफ हैं, पानी, पसीने और नमी का असर बेहद कम पड़ता है।

ज्यादा साफ व सुरक्षित

धूल, गंदगी और बैक्टीरिया कम चिपकते हैं, इसलिए ज्यादा हाइजीनिक हैं।

नकली नोटों पर वार

ट्रांसपेरेंट विंडो और एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स जालसाजों के लिए नकली नोट बनाना मुश्किल करेंगे।

शुरुआती खर्च ज्यादा

प्लास्टिक नोटों की छपाई महंगी है, पर लंबे समय में लागत बचत की उम्मीद है।

ATM में होगा बदलाव

नए नोटों के लिए देश में ATM और कैश हैंडलिंग मशीनों को अपग्रेड करना पड़ सकता है।

60+ देशों में इस्तेमाल

ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन,  सिंगापुर समेत 60 से अधिक देश पॉलीमर नोट हैं।

भारत का बड़ा कदम ?

2026 में प्लास्टिक नोटों को लेकर चर्चा तेज है, RBI के फैसले पर सभी की नजरें हैं।