Skip to content
April 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
jaivardhannews.com

jaivardhannews.com

Jaivardhan news

Nai Jindagi education Foundation

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • तकनीकी
    • ऑटो
    • मोबाइल
  • क्राइम/हादसे
    • अजब गजब
  • फाइनेंस
    • बैंक
    • कमाई टिप्स
    • सोना चांदी भाव
  • मौसम
    • स्वास्थ्य
  • बायोग्राफी
  • सरकारी योजना
    • शिक्षा
    • खेल
    • भर्ती
  • विविध
    • देश-दुनिया
    • इतिहास / साहित्य
    • Jaivardhan TV
  • वेब स्टोरी
  • राशिफल
    • धार्मिक
    • दिन विशेष
  • Privacy Policy
  • देश-दुनिया
  • स्वास्थ्य

अजीब बीमारी : पेट की नस फटी, डॉक्टरों कृत्रिम नस लगाकर बचाई जान

Jaivardhan News July 19, 2021 1 minute read

छत्तीसगढ़ के रायपुर सिटी में पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इंस्टीट्यूट के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में डॉक्टरों ने इन्फ्रारीनल एओर्टिक डायसेक्शन नामक बीमारी का सफल ऑपरेशन कर रायपुर निवासी 40 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी दी। इस बीमारी में मरीज के धमनी की आंतरिक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी वजह से खून का प्रवाह धमनी के बाहर होने लगा था। हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी के विभाग के अध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं टीम ने ने इस दुर्लभ बीमारी का सफल ऑपरेशन करते हुए क्षतिग्रस्त नस के हिस्से को काटकर शरीर से अलग करते हुए वहां कृत्रिम नस लगा दिया।

हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जन डॉ. कृष्णकांत साहू ने बताया, इन्फ्रारीनल एओर्टिक डायसेक्शन का यह राज्य में प्रथम तथा किसी भी सरकारी संस्थान में पहला ऑपरेशन है। यह डीबेकी टाइप 3 या स्टेनफोर्ड टाइप बी एओर्टिक डायसेक्शन है। यह दुर्लभ बीमारी 30 लाख लोगों में से एक को होती है। समय पर इलाज न मिलने से 50 प्रतिशत मरीज की मृत्यु 24 से 48 घंटे के भीतर हो जाती है। मरीज के बड़े भाई टी. अरैया ने बताया, “मेरा 40 वर्षीय भाई तीन महीनों से पेट और कमर दर्द की समस्या से परेशान था। स्थानीय डॉक्टरों को दिखाने के बाद उसे किडनी की पथरी समझकर उसका उपचार किया। ओड़िशा के अस्पतालों में दिखाया। उसके बाद वहां पर भी कोई डायग्नोसिस नहीं पता चल पाया। अंततः थक हारकर हम एक बड़े सेंटर में गए जहां पर उसके पेट की महाधमनी की एंजियोग्राफी (एओर्टोग्राम) की गई तो पता चला कि पेट के अंदर स्थित महाधमनी (एब्डामिनल एओर्टा) में किडनी के ठीक नीचे स्थित महाधमनी (इन्फ्रारीनल एओर्टा) की आंतरिक दीवार के फट जाने के कारण खून आंतरिक एवं मध्य दीवार के बीच भर रहा था। इसकी वजह से पेट से नीचे अंगों में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पा रहा था। ऐसे में उसके पैरों एवं पेट में दर्द रहता था। हायर सेंटर से हम अपनी पूरी रिपोर्ट लेकर एसीआई के कार्डियक थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के पास पहुंचे। डॉ. साहू ने एंजियोग्राफी फिल्म को देखकर सर्जरी प्लान की। भर्ती होने के पांच दिन बाद मेरे भाई का ऑपरेशन हुआ और अब हम डिस्चार्ज लेकर घर जाने को तैयार है।’ इस ऑपरेशन में विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के साथ डॉ. निशांत सिंह चंदेल, एनेस्थेटिस्ट डॉ. अनिषा नागरिया एवं डॉ. अनिल गुप्ता, नर्सिंग स्टाफ में राजेन्द्र, चोवा राम व मुनेश तथा टेक्नीशियन भूपेंद्र की मुख्य भूमिका रही।

महाधमनी मानव शरीर की सबसे बड़ी और मुख्य धमनी होती होती है जो पूरे शरीर में रक्त का संचार करती है। कई बार धमनी की आंतरिक परत से रक्त का रिसाव (लीक) होने लगता है जिसे एओर्टिक डायसेक्शन या महाधमनी विच्छेदन के नाम से जाना जाता है। एओर्टिक डायसेक्शन एक गंभीर स्थिति है जिसमें धमनी की आंतरिक परत एंटाइमा (intima) में छेद होने के कारण रक्त का रिसाव आंतरिक परत एंटाइमा (intima) और मध्य परत मीडिया ( Media) के बीच होने लगता है। यही रक्त अगर महाधमनी के बाहरी दीवार से भी बाहर निकलने लगता है तो जानलेवा हो जाता है।

डॉक्टरों ने बताया, यह बीमारी सामान्यत: 60 या 70 साल की अधिक उम्र में कोलेस्ट्रॉल जमने से होता है। नसों की जन्मजात बीमारी (मार्फेन सिंड्रोम) में भी कम उम्र के लोगों में भी यह हो सकता है। आंतरिक चोटों की वजह से भी ऐसा हो सकता है। अत्यधिक ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण भी होता है परंतु किडनी के ठीक नीचे महाधमनी में डायसेक्शन बहुत ही दुर्लभ है। इस बीमारी में सबसे बड़ी समस्या इस बीमारी का पता लगाना होता है और इसका समय पर इलाज भी जरूरी है।

डॉ. कृष्णकांत साहू ने बताया, मरीज को इस बीमारी के हाई रिस्क होने के बारे में समझा दिया गया था। इसमें किडनी खराब होने और पैर के काले पड़ जाने का तथा पेट से नीचे लकवा का बहुत ही ज्यादा रिस्क होता है। मरीज को बेहोश किया गया, पेट को खोला गया पेट खोलने के बाद किडनी के ऊपर महाधमनी (सुप्रारीनल एओर्टा) को लूप किया गया जिससे आवश्यकता पड़ने पर ब्लड सप्लाई को कंट्रोल किया जा सके। खून पतला करने की इंजेक्शन देने के बाद किडनी के नीचे महाधमनी में क्लैम्प लगाकर रक्त प्रवाह को पूरा रोक दिया गया और बीमारी वाले महाधमनी के हिस्से को काटकर शरीर से अलग कर दिया गया तथा टियर को रिपेयर किया गया।

निकाले गये महाधमनी की जगह में 7×14 साइज का कृत्रिम नस ( आर्टिफिशियल ग्राफ्ट) जिसे वाई ग्रॉफ्ट कहते हैं, लगाया गया एवं दोनों पैरों की नसों से जोड़ दिया गया। यह जुड़ने से मरीज के दोनों पैरों में पुनः रक्त संचार प्रारंभ हो गया। ऑपरेशन के दौरान रक्त प्रवाह को लगभग 18 मिनट के लिए रोका गया, इस बीच किडनी एवं अन्य अंगों की रक्षा के लिए विशेष प्रकार की दवाई दी गई। कृत्रिम ग्राफ्ट लगाते समय यह ध्यान दिया गया कि पेट में स्थित अन्य अंगों को कोई नुकसान न हो। ऑपरेशन के बाद मरीज को 24 घंटे वेंटिलेटर में रखा गया तथा खून पतला करने की दवाएं दी गई तथा चार दिन तक केवल आईवी फ्लूड पर रखा गया। आज मरीज डिस्चार्ज होकर घर जाने को तैयार है।

About the Author

Jaivardhan News

Administrator

जयवर्द्धन न्यूज डेस्क टीम। पांच से 15 वर्ष तक पत्रकारिता के अनुभवी एक्सपर्ट शामिल है, जो प्रत्येक कंटेंट का गहन अवलोकन के बाद मौजूदा स्थिति के अनुसार बेहतर, निष्पक्ष, सारगर्भित व पठनीय कंटेंट तैयार करते हैं। Jaivardhan News Desk Team

Visit Website View All Posts
Visitor Views : 134

Post navigation

Previous: पत्तागोभी खाने से मोटापे में राहत, बढ़ेगा खून और कई शारीरिक फायदे : डॉ. तत्सवितु व्यास
Next: पोषक तत्वों से भरपूर खजूर, शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अनगिनत फायदे

Related Stories

Middle East war impact
  • देश-दुनिया

Middle East war impact : जंग की मार अब घर-घर तक, दूध-किराना से इलाज तक सब कुछ हो सकता है महंगा

Parmeshwar Singh Chundwat March 31, 2026
PM Modi on petrol diesel crisis
  • देश-दुनिया

PM Modi on petrol diesel crisis : मोदी की बड़ी चेतावनी, जंग से पेट्रोल-डीजल संकट गहराया; अफवाहों से बचने की अपील

Parmeshwar Singh Chundwat March 29, 2026
CRUDE OIL PRICE INDIA : ईरान-इजराइल जंग का भारत पर असर, इंडियन क्रूड बास्केट 146 डॉलर पार, पेट्रोल-डीजल महंगा होने का खतरा
  • देश-दुनिया

CRUDE OIL PRICE INDIA : ईरान-इजराइल जंग का भारत पर असर, इंडियन क्रूड बास्केट 146 डॉलर पार, पेट्रोल-डीजल महंगा होने का खतरा

Deepak Salvi March 20, 2026
  • Poltical
  • Web Stories
  • अजब गजब
  • इतिहास / साहित्य
  • ऑटो
  • कमाई टिप्स
  • क्राइम/हादसे
  • खेल
  • तकनीकी
  • दिन विशेष
  • देश-दुनिया
  • धार्मिक
  • फाइनेंस
  • बायोग्राफी
  • बैंक
  • बॉलीवुड
  • भर्ती
  • मोबाइल
  • मौसम
  • राशिफल
  • विविध
  • शिक्षा
  • समाचार
  • सरकारी योजना
  • सोना चांदी भाव
  • स्वास्थ्य

Jaivardhan TV

YouTube Video UCkaBxhzSvuqEmluN5aAXxtA_8ZowpEuYnnU भीलवाड़ा के बेरोजगार बॉयज़ समेत 11 गिरफ्तार, पुलिस ने मंगवाई माफी #bhilwaranews #bhilwarapolice  #jaivardhannews
#rajsamandभीलवाड़ा में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भारी पड़ गया। पुलिस ने Instagram के वायरल ग्रुप बेरोजगार बॉयज़ के 4 लड़कों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन्होंने युद्ध जैसे हालात बताकर गैस खत्म होने और लकड़ियां-उपले जमा करने जैसे भ्रामक वीडियो बनाकर लोगों में डर फैलाया। भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी से वीडियो डिलीट करवाए और हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई। माफी वीडियो में आरोपियों ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों से ऐसे वीडियो नहीं बनाने की अपील की।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा के बेरोजगार बॉयज़ समेत 11 गिरफ्तार, पुलिस ने मंगवाई माफी #bhilwaranews #bhilwarapolice  #jaivardhannews
#rajsamandभीलवाड़ा में गैस, पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाह फैलाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भारी पड़ गया। पुलिस ने Instagram के वायरल ग्रुप बेरोजगार बॉयज़ के 4 लड़कों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि इन्होंने युद्ध जैसे हालात बताकर गैस खत्म होने और लकड़ियां-उपले जमा करने जैसे भ्रामक वीडियो बनाकर लोगों में डर फैलाया। भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी से वीडियो डिलीट करवाए और हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई। माफी वीडियो में आरोपियों ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है और लोगों से ऐसे वीडियो नहीं बनाने की अपील की।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाड़ा के बेरोजगार बॉयज़ समेत 11 गिरफ्तार, पुलिस ने मंगवाई माफी #bhilwaranews #bhilwarapolice
एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews  #jaivardhannews
#rajsamandराजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी में नए सत्र के पहले दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल की महिला टीचर दमयंती चांवरिया की मौत हो गई। वह सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी बाइपास तिराहे पर सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह करीब 10 फीट दूर जा गिरीं। यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। सबसे भावुक बात यह है कि एक दिन पहले ही उनकी बेटी का 12वीं का रिजल्ट आया था।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
एक बोलेरो में, एक स्कूटी पर दोनों शिक्षक, टक्कर में महिला शिक्षक की दर्दनाक मौत #pilaninews
नाथद्वारा में पेड़- पौधों पर QR कोड, स्कैन कर जान सकेंगे विशेषताएं  #nathdwaranews #agriculturenews #jaivardhannews
#rajsamandराजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में पर्यावरण जागरुकता व पौधो की विशेषता व महत्व आमजन को समझाने के उद्देश्य से पेड़ पौधों के QR कोड लगाए जा रहे हैं। नगरपालिका नाथद्वारा के आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि शहर के थीम पार्क, डम्पिंग ग्राउंड, गणेश टेकरी, एसटीपी प्लांट, चित्रकूट स्टेडियम आदि जगह पर 10 से 15 फीट ऊंचाई के करीब 7 हजार छायादार व फलदार पेड़ व पौधों पर QR कोड लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में शिक्षा और तकनीक का समन्वय है, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को प्रकृति का महत्व समझाना ही मुख्य ध्येय है।Owner : Laxman Singh Rathor, Senior JournalistFacebook Page : Jaivardhannews9
Facebook Page : Liverajsamand
Website: https://jaivardhannews.com
X : jaivardhannews
Instagram : jaivardhannews
Theards : jaivardhannews
Business Inquiry Email : businessjaivardhannews@gmail.com
Mobile : 9672980901
जयवर्द्धन E Paper (PDF) के लिए वेबसाइट विजिट jaivardhannews.comकिसी भी वीडियो से किसी व्यक्ति को आघात पहुंचाना ध्येय नहीं है। फिर भी कोई ऐसी तथ्यात्मक त्रुटि या गलती लगे, तो तत्काल ई मेल व कॉल करें। उचित सुधार व समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
नाथद्वारा में पेड़- पौधों पर QR कोड, स्कैन कर जान सकेंगे विशेषताएं #nathdwaranews #agriculturenews
Subscribe

वेब स्टोरी

  • Facebook
  • Twitter
  • Threads
  • Linkedin
  • Youtube
  • Instagram
Go to mobile version