0004 https://jaivardhannews.com/accused-of-firing-on-councilors-husband-caught-in-the-city-see-polices-disclosure/

राजसमंद शहर में 31 जनवरी को संतोषी नगर में पार्षद पति जाकिर हुसैन पर फायरिंग करने के मामले में कांकरोली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जाकिर हुसैन के पेट व हाथ पर गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गया था। उसके बाद पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए उप निरीक्षक सुवालाल को जांच सौंपी। पुलिस तत्परता से जांच में जुट गई व दोनों ही आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 31 जनवरी शाम करीब पौने सात बजे दो बाइक सवार युवकों ने पार्षद पति पर दो राउंड फायर कर उसे गंभीर घायल कर दिया। जिसके बाद मामले को गंभीरता में लेते हुए जाकिर हुसैन की रिपोर्ट पर हमले के आरोपियों कि तलाश के लिए कांकरोली थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई व आरोपियों की तलाश की गई, जिसके बाद रविवार को दोनों ही आरोपी अब्दुल कादिर पिता दिलशाद शेख(23) जो कि कांकरोली के आजाद नगर का निवासी हैं वहीं दुसरा आरोपी हबीब मोहम्मद पिता चांद मोहम्मद(22) कांकरोली के इंन्द्रा कॉलोनी निवासी है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि पुछताछ पर सामने आया कि आपसी रंजिश के चलते हमलावरों ने जाकिर हुसैन पर हमला कर दिया था। आरोपियों को फायरिंग के लिए पिस्तौल की व्यवस्था मोईद हुसैन ने की थी। पुलिस द्वारा आरोपियों से और गहन पुछताछ की जा रही है। कल उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आपसी रंजिश पर की थी फायरिंग

पुलिस द्वारा पुछताछ पर आरोपियों ने बताया कि सभी तालाब पर मछली पकड़ने का कार्य करते है, जिस पर जाकिर हुसैन उनसे रंजिश रखते था। आरोपियों ने कहा कि उसके बाद उन्होंने उसे मारने की प्लान बना लिया था। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए मोईद हुसैन ने पिस्तौल की व्यवस्था करवाई थी व कहा कि जाकिर हुसैन काे मार देना, जमानत करा दुंगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद उन दोनों व मोईद हुसैन व मुकेश ऊर्फ फुग्गा ने चार दिन तक जाकिर हुसैन की रैकी की व मौका पाते ही जाकिर हुसैन पर फायरिंग कर दी थी।

यह है पुलिस टीम

  1. दुर्गाप्रसाद दाधीच थानाधिकारी
  2. सुवालाल उपनिरीक्षक थाना कांकरोली
  3. पुरण सिंह हैड कॉन्सटेबल
  4. जगदीश चन्द्र हैड कॉन्स्टेबल
  5. विक्रमसिंह हैड कॉन्सेटबल
  6. शम्भुप्रतापसिंह हैड कॉन्सेटबल
  7. भैरूलाल हैड कॉन्सेटबल
  8. विरेन्द्रसिंह कॉन्सेटबल
  9. इन्द्रचंद चोयल कॉन्सेटबल
  10. हंसराज कॉन्सेटबल
  11. अरविन्द कॉन्सेटबल
  12. हिम्मत सिंह कॉन्सेटबल
  13. विक्रम सिंह कॉन्सेटबल
  14. श्याम लाल कॉन्सेटबल
  15. केशर सिंह चालक