Jaivardhan News

Rave Party के बाद BJP जिला मंत्री पद से हटाए होटल व्यवसायी वेणीराम कुमावत, फिर क्या लिखा ?

veniram https://jaivardhannews.com/after-the-rave-party-the-district-minister-was-removed-from-the-post/

राजसमंद भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित ने शनिवार को बैठक कर कार्यकारिणी में फेर बदल किया। जिला मंत्री वेणीराम कुमावत को पद से हटा दिया गया है। पिछले दिनों भाजपा जिला मंत्री के बड़ाराड़ा स्थित द्वारकेश रिसोर्ट एंड वाटर पार्क पर रेव पार्टी और जुआ खेलते 9 महिलाओं सहित 45 लोगों को पकड़ा था। जिसके बाद अब उन्हें पद से हाथ धोना पड़ा। हालांकि भाजपा ने निष्क्रिय पदाधिकारी होने का बहाना बनाते हुए कुमावत को हटाने की बात कही है। अब पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया है। जिला महामंत्री शौभालाल रेगर के देवगढ़ पालिका अध्यक्ष बनने पर उन्हें भी हटाया गया है। इनकी जगह पर भीम के पूर्व प्रधान नरेंद्र बागड़ी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। नव-नियुक्त भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़ ने बताया कि जिला अध्यक्ष पुरोहित ने कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र कोठारी, बाबू सिंह दशाना, संगीता कंवर चौहान, महेश आचार्य, गोपाल कृष्ण पालीवाल, निर्मला शर्मा, लता मादरेचा और करण सिंह राव को नियुक्त किया।

जिला महामंत्री पद पर सुनील जोशी, हरि सिंह राव और नरेंद्र कुमार बागड़ी, जिला मंत्री पद पर महेन्द्रसिंह चौहान, रामलाल जाट, सोहनीदेवी गुर्जर, दीपिका रावत, गोपाल गुर्जर, हरदयाल सिंह चौहान, मदनलाल भील और जगदीश पालीवाल को नियुक्त किया। जिला कोषाध्यक्ष पद पर मान सिंह बारहठ, जिला कार्यालय प्रमुख पद पर प्रमोद गौड़, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी, जिला आई टी संयोजक प्रहलाद जोशी और जिला सोशल मीडिया संयोजक पद पर फुलेश भार्गव को नियुक्त किया है।

इधर, वेणीराम ने उठाए सवाल और दी सफाई

Exit mobile version