WhatsApp Image 2024 03 04 at 6.38.56 PM https://jaivardhannews.com/aunkareshwar-mahadev-idol-installation-in-rajsamand/

शहर के सौ फीट रोड स्थित बालाजी नगर में नवनिर्मित मंदिर में श्री औंकारेश्वर महादेव की मूर्ति स्थापना को लेकर आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को राजनगर के दीनदयाल उपाध्याय चौराहा स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश की शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर वहां मंडप प्रवेश के साथ ही विभिन्न अनुष्ठानों की भी शुरुआत हो गई।

महोत्सव को लेकर नर्बदेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा प्रात: करीब सवा ग्यारह बजे रवाना हुई। इसमें बैण्डबाजों पर भजनों की मधुर धुनें बज रही थी। साथ ही पताका लिए घुड़सवार एवं 301 महिलाएं लाल वेश में सिर पर कलश धारण किए भजन-कीर्तन करते हुए गीत गाते हुए चल रही थी। इसके साथ ही शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं। वहीं, बग्घी पर महंत बिहारीदास, औंकारेश्वर मंदिर कार्यकारिणी के अध्यक्ष महंत श्यामदास एवं संत मोहनदास सवार थे। इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल डीजे पर बन्नो मारो चारभुजा रो नाथ बन्नी तो मारी तुलसा माई जी, एक बार भोले भण्डारी बनके ब्रज की नारी, सहित एक से बढक़र एक भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ ही युवक-युवतियों ने भी पूरे मार्ग में जमकर भाव नृत्य किया। शोभायात्रा में युवा श्रद्धालु हाथों में केसरिया पताकाएं लिए उन्हें लहराते हुए और जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा फव्वारा चौक से रवाना होकर राजनगर बाजार, चारभुजा मंदिर, दाणी चबूतरा, मालीवाड़ा एवं सौ फीट रोड होकर कार्यक्रम स्थल बालाजी नगर तक पहुंची। इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं, कई जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के रवाना होने पूर्व नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में पंडितों के सान्निध्य में पूजा-अर्चना भी की गई।

अनुष्ठानों का दौर शुरू

WhatsApp Image 2024 03 04 at 6.38.58 PM 1 https://jaivardhannews.com/aunkareshwar-mahadev-idol-installation-in-rajsamand/

शोभायात्रा के औंकारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया, जिसके बाद विधि-विधान से मंडप प्रवेश के बाद अनुष्ठानों का दौर शुरू हुआ। इसमें पहले दिन यज्ञाचार्य प्रमुख पं. उमेश द्विवेदी, जितेंद्र शर्मा शशिकांत दीक्षित के सान्निध्य में बेदी पंडितों की मौजूदगी में देवस्थापना, अग्नि स्थापना, ग्रह होम, आरती एवं मूर्ति अधिवासन व कुटीर कर्म आदि अनुष्ठान हुए। पूजन का शुभारंभ सूरजकुण्ड आश्रम कुंभलगढ़ के महंत अवधेश चैतन्य महाराज के सान्निध्य में अपरान्ह साढ़े चार बजे हुआ। इस दौरान संत ज्ञानानंद महाराज, महंत बिहारीदास महाराज, संत श्यामदास महाराज का भी सान्निध्य रहा।

शोभायात्रा व कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

शोभायात्रा व कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति अशोक टांक, पार्षद चंपालाल भोई, गुलाबी भोई, सुरेश माली, हेमंत रजक, औंकारेश्वर महादेव मंदिर कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, उपाध्यक्ष कैलाश भोई, सचिव पंडित शशिकांत दीक्षित, संयुक्त सचिव चंपालाल भोई, कोषाध्यक्ष सुनील डूंगरवाल, सह कोषाध्यक्ष परमानंद माली, संगठन मंत्री सुरेश भाट, प्रचार-प्रसार प्रमुख दीपक सोनी, गंगाराम भोई, श्यामलाल भोई, प्रहलाद लड्ढ़ा, परमानंद माली, बद्रीलाल माली, प्रहलाद वैष्णव, गौतम भोई, मदन गुर्जर, बालुराम भोई, रमेश भोई, राकेश भोई, कैलाश निष्कलंक, सोहन टांक, कन्हैयालाल टांक, कुलदीप भोई, देवीलाल गुर्जर, श्रवणसिंह राव, राकेश सुथार, शैलेंद्र त्रिपाठी, घीसूलाल भोई, घासीराम माली, किशन माली, कमलेश भोई, भरत पालीवाल, दिनेश सोलंकी, सोना सिंह, जया माली, पूजा पालीवाल, टीना पालीवाल, सोनू सोनी, प्रेक्षा सेन, भागवंती साहू, प्राखी पालीवाल, पूजा निष्कलंक, सोनम गुप्ता, सीता राजपूत, जमना माली, अनीता माली, हेमलता माली सहित श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं, कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार पारीक, अनंत कुमार कांकरोली सीआई हनवंत सिंह सोढ़ा, संगीता बंजारा, श्यामसिंह रतनू, एसएचओ ओमसिंह, यातायात प्रभारी सुरेशचंद्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात था।