Site icon jaivardhannews.com

अच्छे की चाहत में बूरा परिणाम : बड़े होंठ पाने की चाहत में महिला ने 50 हजार खर्च किए, बन गई बंदर

कई बार हम अच्छा पाने की चाह में बरे परिणाम भुगतने पड़ जाते है। टिक टोक (Tik-Tok) की अदाकारा जेड ने अंपने अकाउंट पर एक वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें वे काफी भयानक लग रही है। दरअसल, वे अपना लिप फ्लिप ट्रिटमेंट कराना चाहती थी जिसके बाद उन्होंने विडियो डाली, जिसे देखकर काफी लोगों को ये वीडियो मजाक लगी वही कुछ लोगो ने चिंता भी जताई। इस ट्रिटमेंट के बाद जेड के होंठो के पास काले घेरे बन गए और उनका चेहरा एक बंदर जैसा दिखने लगा। 

जेड के मुताबिक उन्होंने लिप फ्लिप ट्रिटमेंट कराया, जिसके लिए उन्होंने 57,743 हजार रुपए खर्च किए। इस ट्रिटमेंट मे होंठो के आस पास की चमड़ी को जलाया जाता है, जेड के इस ट्रिटमेंट का परिणाम ये तो बिलकुल नहीं निकला की वे आकर्षक दिखने लगी बल्कि उनके होंठो के आस-पास काले घेरे बन गए, जिसके कारण वे एक बंदरिया जैसी दिखने लगी। जेड खुद इस बात को मानती है और वो ये भी कहती है कि वे इससे बिलकुल भी परेशान नहीं हैं।

जेड कहती है कि ये काले घेरे दरअसल, ट्रिटमेंट का ही हिस्सा है। उनका कहना है कि इस ट्रिटमेंट में स्किन को जलाया जाता है इसलिए जला हुआ हिस्सा भूरे रंग का हो जाता है। धीरे-धीरे समय के साथ चमड़ी का रंग वापस आ जाता है और परिणाम वैसा ही होगा जैसा वो चाहती है। उनके होंठ फूले-फूले और बड़े हो जाएंगे, जैसा उन्होंने सोचा था। जेड का कहना है कि ये सब होने के पहले भी उन्होंने अपने चेहरे के बारे में सोशल साइट्स पर शेयर किया था पर, लोगों को कुछ समझ नहीं आया। फिर जब उन्होंने अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरु कर दिए।

Exit mobile version