44 https://jaivardhannews.com/bjp-or-congress-candidate-after-rajasthan-election/

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान के बाद भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी रिलेक्स के मूड में दिखाई दिए। राजसमंद जिले के साथ ही प्रदेश के ज्यादातर अपने घर पर परिवार के साथ समय बीताते हुए मिले। कुछ प्रत्याशी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने में व्यस्त रहे, तो कुछ देव दर्शन व परिवार- रिश्तेदारों के साथ बतियाते दिखाई दिए। सीएम अशोक गहलोत जयपुर में ही नेताओं से फीडबैक लिया। इससे पहले वे उनकी बहन के घर भी पहुंचे, जहां पति व पत्नी दोनों साथ थे, जहां उनकी बहन का आशिर्वाद लिया। उसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बीताया। रिलेक्स मूड में दिखाई दिए।

वसुंधरा पहुंची त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन करने

photo1701073776 https://jaivardhannews.com/bjp-or-congress-candidate-after-rajasthan-election/

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन को पहुंची, जहां दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम के आवास पर पहुंचकर उनके पिता कौशलाराम सुथार के स्वर्गवास पर संवेदना व्यक्त की। सचिन पायलट जयपुर से दिल्ली के लिए चले गए, जहां कुछ दिन रहेंगे। इसी तरह प्रदेशभर में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों तस्वीरें आई, जो रिलेक्स मूड में दिखाई दी।

एक माह बाद नौ साल के बेटे से मिली दीप्ति

राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी चुनावी भागदौड़ के चलते उदयपुर घर नहीं जा पाई, जिससे नौ वर्षीय पुत्र दर्श से नहीं मिल पाई। करीब एक माह बाद वापस घर जाकर पुत्र व परिजनों से साथ समय बिताया। दूसरे दिन सोमवार सुबह दीप्ति माहेश्वरी गढ़बोर के पास सूरजकुंड आश्रम पर पहुंची, जहां संत अवधेशानंद का आशिर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भी उनके साथ में थे। दोपहर बाद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रेलमगरा क्षेत्र के लिए निकली। जगह-जगह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनसे जानकारी ली गई। 26 नवम्बर की शादियां अधिक होने से कार्यकर्ताओं के साथ शादी समारोह में भाग लिया।

भाटी घर पर पौत्रों के साथ समय बीता दफ्तर पहुंचे

0r https://jaivardhannews.com/bjp-or-congress-candidate-after-rajasthan-election/

वहीं कांग्रे प्रत्याशी नारायणसिंह भाटी करीब एक पखवाड़े के बाद घर पर तीनों पौत्र के साथ समय बीताया। साथ ही घर पर मवेशियों की सार संभाल करने भी पहुंचे। अपने पौत्रों के चुनाव संबंधित प्रश्न के जबाव देकर उनकी जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद 15 दिनों अपने मवेशियों की सार संभाल की गई। उनको चारा पानी की व्यवस्था देखकर उनको दुलारा गया। इसके बाद तैयार होकर अपने गांव तेजपुरा से कांकरोली सौ फीट रोड स्थित ऑफिस पहुंच गए। जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके चर्चा करते रहे। हालांकि राजसमंद में अपने कार्यालय पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मतदान का फीडबैक लिया।

सुदर्शन पहुंचे ब्यावर, हरिसिंह कार्यकर्ता से मिले

भीम के कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत चुनाव समापन के बाद ब्यावर अपने घर पहुंचे, जहां पर परिवार के साथ समय बीताया। परिवार में विदेश से आई बहन, माता- पिता के साथ घर परिवार की चर्चा की। कुछ कार्यकर्ता भी चुनावी चर्चा को लेकर घर पहुंचे, जिनसे भी बातें की। सुदर्शन सिंह रावत ने बताया कि लम्बे अंतराल के बाद ब्यावर जाना हुआ। सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने के बाद चाय नाश्ते पर परिवार के साथ चर्चा की गई। दोपहर बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उनसे चुनाव की कहा क्या स्थिति के बारे में जानकारी ली।

परिजनों के साथ हरिसिह, अंतेष्टी में शामिल हुए

hari sing 1 https://jaivardhannews.com/bjp-or-congress-candidate-after-rajasthan-election/

भीम विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी हरिसिंह सुबह घर पर रिलेक्स मूड में उठे और परिवार के साब बतियाने के बाद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। चुनाव को लेकर बातें की। हरिसिंह रावत एक कार्यकर्ता के निधन होने पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए। हरिसिंह हमेशा की तरह सुबह पांच बजे उठ गए। पूजा अर्चना करने के बाद चाय नाश्ता किया। इसके बाद सुबह 9 बजे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बड़ौदा गुजरात से विशेष मतदान करने के लिए गांव देवपुरा, ग्राम पंचायत दौलपुरा तहसील देवगढ़ निवासी मांगीलाल मेवाड़ा (62) मतदान करने के निधन हो गया। जिसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलने का दौर जारी रहा।

कांग्रेस प्रत्याशी पहुंचे गांव, मक्का की रोटी खाई

003 https://jaivardhannews.com/bjp-or-congress-candidate-after-rajasthan-election/

कुंभलगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार करीब एक महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिताया। योगेंद्र सिंह अपने पैतृक गांव कड़िया के उठड़ो की भागल पहुंचकर अपनी मां नारायणी देवी के हाथ से बनी कड़ी व मक्का की रोटी पेड़ की छांव में बैठकर भोजन ग्रहण किया। इसके बाद घर पर ही मवेशियों की सार संभाल की गई। गायों को चारा खिलाया और पानी पिलाया। दोपहर बाद फिर से कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए कुंभलगढ़ पहुंच गए। जहां देर शाम तक कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा की गई। निजी काम के लिए उदयपुर गए वहीं भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ चुनाव समापन के बाद पारिवारिक काम के लिए उदयपुर में गए। हालांकि उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।

photo1701067463 https://jaivardhannews.com/bjp-or-congress-candidate-after-rajasthan-election/

कोटा में शांति धारीवाल ने परिवार के साथ बिताया दिन

कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी शांति धारीवाल सुबह कुछ समय परिवार के साथ बैठे और नाश्ता किया। इसके बाद अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे कार से घूमने निकल गए। इस तरह दिनभर काफी रिलेक्स मूड में निकला।

सीपी जोशी जयपुर हुए रवाना, विश्वराजसिंह मेवाड़ उदयपुर

नाथद्वारा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी भी नाथद्वारा में दोपहर तक रिलेक्स मूड में रहे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। फिर दोपहर बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। इसी तरह भाजपा प्रत्याशी विश्वराजसिंह मेवाड़ सुबह तो नाथद्वारा में ही होटल स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद में उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए, जहां आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। दिनभर घर पर परिवार के साथ समय बिताया।