Jaivardhan News

झालो की मदार के कुएं में हाथ-पैर बंधे हुए नग्न शव नाथद्वारा के 16 वर्षीय मनीष का, हत्या की किसने और क्यों की

boy murder https://jaivardhannews.com/boy-murder-in-nathdwara-rajsamand/

खमनोर थाना क्षेत्र के झालो की मदार में विकलाई नाड़ी के पास कुएं में हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए नग्न अवस्था में मिला शव 40 से 45 वर्ष की उम्र के व्यक्ति का नहीं, बल्कि नाथद्वारा में श्रीनाथ कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय मनीष पुत्र जगदीश वाल्मिकी का निकला। पिता ने बेटे की निशानियां देखकर उसकी पहचान की। दस्तावेजों में उसकी उम्र सिर्फ 20 से 22 दर्ज है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी उम्र 20 से 22 वर्ष के आस पास होगी। पहचान होने के बाद अब सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर उसकी हत्या किसने की और क्यों की। इसको लेकर पुलिस द्वारा गहन तहकीकात शुरू कर दी गई है।

खमनोर थाना प्रभारी कैलाशसिंह ने बताया कि 14 जुलाई को मनीष वाल्मिकी लापता हो गया था, जिस पर 17 जुलाई को नाथद्वारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। 18 जुलाई को झालो की मदार के विकलाई नाड़ी के कुएं में शव मिला था। शव नाथद्वारा अस्पताल के मोर्चरी में डी फ्रीज में रखवा रखा था। पुलिस ने मृतक के पिता जगदीश को मोर्चरी बुलााया, जहां शव को देखा और हाथ में स्टील के कड़े व इसी हाथ की अंगुली में चोट के निशान से बेटे के रूप में पहचान की। मृतक की पहचान पुष्ट होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अब हत्यारों की होगी जांच

शव की शिनाख्त श्रीनाथ कॉलोनी नाथद्वारा के मनीष वाल्मिकी के रूप में होने के बाद पुलिस द्वारा गहन जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर उसकी हत्या किसने व क्यों की। नाथद्वारा से 20 किमी. दूर झालो की मदार के कुएं में शव डालना भी संशय है। इसलिए कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी ने शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दी।

Exit mobile version