Jaivardhan News

राजसमंद : खमनोर के बिल्डर ने मुंबई में अपने ऑफिस में फंदा लगाकर दे दी जान, पुलिस जांच में मिला सुसाइड नोट

01 43 https://jaivardhannews.com/builder-of-khamnor-committed-suicide-by-hanging-himself-in-his-office-in-mumbai-suicide-note-found-in-police-investigation/

खमनोर क्षेत्र के फतेहपुर निवासी एक बिल्डर ने मुंबई में अपने ही ऑफिस में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच पड़ताल में एक सुसाइड नोट मिला है। बिल्डर के आत्माहत्या करने की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

राजसमंद जिले के खमनोर क्षेत्र के बोरू की भागल फतेहपुर निवासी जो मुंबई के उपनगर वसाई में बिल्डर है जिसने बुधवार रात को वसई स्थित ऑफिस में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष व नाथद्वारा विधायक डॉ सीपी जोशी ने सगरुण पूर्व सरपंच किशन सिंह से फोन पर वार्ता कर मामले की जानकारी ली। बोरु की भागल फतेहपुर निवासी हाल वसई मुंबई मृतक किशन सिंह पुत्र जवान सिंह ने अपने ऑफिस में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मुंबई के वसई में कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस को ऑफिस में जांच पड़ताल करने पर एक सुसाईट नॉट बरामद किया गया है। एक व्यवसायी द्वारा अचानक आत्महत्या करने से समाज मे चर्चा का विषय है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। मृतक का गुरुवार दिन में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक का अंतिम सस्कार पैतृक गाँव फतेहपुर में शुक्रवार को होगा। मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने राजपूत समाज के मुंबई नालाचौपारा निवासी सगरुण पूर्व संरपच किशन सिंह राजपूत से मोबाइल पर बात कर मामलें की जानकारी लेकर सवेंदना व्यक्त की।

Exit mobile version