03 8 https://jaivardhannews.com/celebrated-maharishi-dadhichi-jayanti-honored-the-talented-students-of-the-society/

मानव कल्याणार्थ अपनी अस्थियों का दान करने वाले महान महर्षि दधीचि ऋषि की जयन्ती पर प्रक्षा भवन कोयड़ परिसर कांकरोली में दाधीच सेवा संस्थान की ओर से विविध धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साह व उल्लास के साथ मनाई गई। दाधीच समाज के बड़ी संख्या में मातृशक्ति केसरिया एवं पुरूष श्वेत परिधान पहन कर उपस्थित रहे।

महर्षि दधीचि जयन्ती का शुभारम्भ पं. राधेश्याम व्यास, शांतिलाल जोशी द्वारा देव अह्वान व देव स्थापना के पश्चात श्री शिव महारूद्राभिषेक के साथ हुआ। समाजजनों ने श्रद्धा भाव से भगवान भोले का अभिषेक किया। इस अवसर पर समवेत स्वरों में मां दधीमति का मंगल पाठ आयोजन से समुचा वातावरण भक्तिमय हो गया। महर्षि दधीचि व मां भगवती की पूजा अर्चना कर महाआरती का आयोजन हुआ व प्रसाद वितरण किया गया। मंगलपाठ का संचालन योगेश दाधीच, दिनेश शर्मा, महेश दाधीच, शिवम दाधीच, महिला मण्डल अध्यक्ष स्नेहलाता दाधीच, श्रीमती गीता व्यास, निशा शर्मा ने किया।

04 4 https://jaivardhannews.com/celebrated-maharishi-dadhichi-jayanti-honored-the-talented-students-of-the-society/

संस्था सचिव रमेश आचार्य ने  बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं ने धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। प्रारम्भ में संस्था अध्यक्ष सतीश व्यास ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों एवं अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेमशंकर दाधीच, मनोरमा दाधीच का भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। समारोह में डॉ. एमएम आचार्य, लादूलाल दाधीच, गजानंद शर्मा, मधुसुदन व्यास, सुधीर व्यास, शिवप्रसाद दाधीच, कन्हैयालाल त्रिपाठी, सुरेश जोशी, जगदीश जोशी, मनोहरशंकर आचार्य, अशोक त्रिपाठी, बसन्त दाधीच प्रकाश जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन कमलकिशोर व्यास ने किया।