CM bhajanlal sharma https://jaivardhannews.com/chief-minister-bhajan-lal-and-deputy-chief-minister-diya-kumari-on-tour-of-rajsamand-district/

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी 4 जनवरी को राजसमंद जिले के दौरे पर रहेंगे। पूर्व सांसद व उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के राजसमंद शहर के साथ नाथद्वारा व गढ़बोर पहुंचेगी, जहां पर देवदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होगी। साथ ही मुख्यमंत्री गढ़बोर में चारभुजानाथ के दर्शन करने के बाद रिछेड़ गांव में विकसित भारत संकल्प शिविर का अवलोकन करेंगे।

विशिष्ठ सहायक गोपालसिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सुबह 8 बजे कार के द्वारा जयपुर से राजसमंद जिले के रवाना होगी, जो करीब 11 बजे नाथद्वारा पहुंचेगी, जहां पर सुबह श्रीनाथजी के दर्शन करेंगी। उसके बाद यहां से सीधे राजसमंद पहुंचेगी, जहां पर द्वारकाधीश प्रभु के दर्शन कर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होगी। यहां से फिर गढ़बोर पहुंचेगी, जहां पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भगवान चारभुजानाथ के दर्शन करेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पाली जिले से हेलिकॉप्टर के द्वारा गढ़बाेर पहुंचेगे, जहां दोपहर 1.45 बजे उनका हेलिकॉप्टर लैंडिंग करेगा। चारभुजानाथ के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सीधे रिछेड़ ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में पहुंचेंगे, जहां ग्रामीणों से रूबरू होंगे। विशेषाधिकारी योगेश कुमारी श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 4 जनवरी को राजसमंद व पाली जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे से 5 बजे तक ट्यूर पर रहने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

यह है मुख्यमंत्री के 4 जनवरी का कार्यक्रम

  • 11 बजे जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे
  • 12.15 बजे पाली जिले के सोजत में गागुड़ा पंचायत में विकसित भारत संकल्प शिविर में शामिल होंगे।
  • 1.15 बजे गागुड़ा पंचायत से रवाना होकर 1.45 बजे गढ़बोर में हेलिकॉप्टर उतरेगा
  • 2 बजे गढ़बोर में चारभुजानाथ मंदिर में दर्शन करेंगे
  • 2.30 बजे रिछेड़ ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन करेंगे।
  • 3.30 बजे सीएम रिछेड़ से रवाना होकर कार से गढ़बोर पहुंचेंगे।
  • 3.50 बजे हेलिकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगे सीएम भजनलाल शर्मा
  • 5.05 बजे हेलिकॉप्टर से जयपुर पहुंच जाएंगे सीएम

हैलीपेड तैयार, कलक्टर ने लिया व्यवस्था का जायजा

मुख्यमंत्री के राजसमंद दौर को लेकर गढ़बोर में प्रशासन द्वारा आनन फानन में हैलीपेड तैयार कर लिया है, जिसका जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना, कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी जयपालसिंह राठौड़ ने जायजा लिया। साथ ही कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ भी हैलीपेड स्थल पर पहुंचेगे, जहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर भी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के लिए विधायक राठौड़ व जिला कलक्टर ने खास दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर दोपहर बाद से ही प्रशासन द्वारा आवश्चयक तैयारियां की जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ता भी स्वागत को लेकर उत्सुक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के स्वागत को लेकर राजसमंद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी बड़े ही उत्सुक है। दीया कुमारी पहले राजसमंद की सांसद रह चुकी है, जिससे लोगों से जुड़ाव है। इसके तहत दीया कुमारी नाथद्वारा, राजसमंद भी पहुंचेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत की रणनीति तैयार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भीम विधायक हरिसिंह रावत और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ भी मौजूद रहेंगे।

CM rajasthan 01 https://jaivardhannews.com/chief-minister-bhajan-lal-and-deputy-chief-minister-diya-kumari-on-tour-of-rajsamand-district/
CM rajasthan 02 https://jaivardhannews.com/chief-minister-bhajan-lal-and-deputy-chief-minister-diya-kumari-on-tour-of-rajsamand-district/