IMG 20240624 WA0055 https://jaivardhannews.com/cm-bhajan-lal-sharma-tour-in-rajsamand-or-amet/

CM Bhajan Lal Sharma : कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ की मां पारस कंवर के निधन होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अल्प प्रवास के तहत राजसमंद जिले के आगरिया गांव पहुंचे, जहां विधायक राठौड़ के घर पहुंचकर उनकी मां पारस कंवर की छवि पर पुष्प अर्पित किए और शोक संवेदना व्यक्त की। मां के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए परिवारजनों से भी मुलाकात की। विधायक के आवास पर करीब 15 मिनट तक रूके। फिर हेलीपेड स्थल पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले और कार से सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया।

Rajasthan Political : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार शाम ठीक 3.40 बजे हेलीकॉप्टर से आगरिया पंचायत के वाड़ा स्कूल परिसर में उतरे। हेलीकॉप्टर लैंडिंग करते हुए सीएम शर्मा को स्पेशल पुलिस फॉर्स ने सुरक्षा घेरे में ले लिया। उसके बाद हेलीपेड स्थल पर तैयार अन्य कार में मुख्यमंत्री बैठ गए और सीधे आगरिया गांव में स्थत नीम चौक पहुंचे, जहां कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ के आवास में पहुंच गए। राठौड़ की मां पारस कंवर का गत 18 जून को निधन हो गया था। इसलिए मुख्यमंत्री शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विधायक राठौड़ के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राठौड़ की मां की छवि पर पुष्प अर्पित करने के बाद नमन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने विधायक राठौड़ के अलावा अन्य परिजनों के बारे में जाना। विधायक राठौड़ ने पूरे परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी बताया। साथ ही मां पारस कंवर को याद कर विधायक भावुक भी नजर आए, मगर मुख्यमंत्री ने उन्हें दिलासा व हिम्मत बंधाई। इस तरह पारिवारिक बातों के अलावा राजनीतिक दृष्टि से क्षेत्र के विकास को लेकर बजट की कोई कमी नहीं आने देने की बात कही। इस तरह करीब 15 मिनट तक मुख्यमंत्री ठहरे और विधायक राठौड़ से विभिन्न पहलुओं पर वार्ता करने के बाद रवाना हो गए। फिर जैसे ही मुख्यमंत्री विधायक के आवास से बाहर निकले, तो बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्रित थे, जो एक झलक देखने को आतुर दिखाई दिए। इस दौरान कानून एवं शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पेशल पुलिस तैनात रही। पुलिस सुरक्षा घेरे से दूर खड़े लोगों का मुख्यमंत्री ने कार में बैठे बैठे ही अभिवादन स्वीकार किया।

IMG 20240624 WA0056 https://jaivardhannews.com/cm-bhajan-lal-sharma-tour-in-rajsamand-or-amet/

Kumbhalgarh : हेलीकॉप्टर देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Kumbhalgarh : आगरिया के वाड़ा स्कूल परिसर में हेलीकॉप्टर देखने के लिए बड़ी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। सुबह से ही पुलिस व प्रशासन द्वारा अस्थायी हेलीपेड तैयार किया जा रहा था और मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय होने से दोपहर बाद से ही बड़ी तादाद में लोग हेलीपेड स्थल के पास पहुंच गए थे। अपराह्न में जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नीचे उतरा, तो उसे देखने के लिए बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम पहुंच गया। हालांकि पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जिससे लोग आगे नहीं आए। पूरा हेलीपेड स्थल और विधायक आवास तक पूरा रास्ता भी पुलिस सुरक्षा घेरे में ही रहा।

MLA Deepti Maheshwari ने की अगवानी, रही साथ

MLA Deepti Maheshwari : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगरिया पहुंचने से लेकर वापस प्रस्थान करने तक राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी साथ रही। विधायक दीप्ति ने अगवानी की। उसके बाद विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ के आवास पर भी साथ नजर आई, तो मुख्यमंत्री के लौटते वक्त भी साथ रही। इस दौरान जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, राजसमंद प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, समाजसेवी महेंद्र सिंह आगरिया, राजसमंद पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका आदि मौजूद थे।