BJP Rajsamand https://jaivardhannews.com/cm-bhajanlal-sharma-suddenly-rajsamand-tour/

CM Bhajanlal Sharma अचानक रविवार शाम को राजसमंद पहुंचे और भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। सवाल उठ रहे हैं कि अचानक सीएम के अचानक राजसमंद क्यों आना पड़ा। हालांकि सीएम ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी और संगठन की बैठक भी गोपनीय रही। लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ प्रत्याशी के साथ पदाधिकारी मैदान में डटे हुए हैं। इस बीच अचानक सीएम भजनलाल ने राजसमंद पहुंचकर कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली। सीएम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी, मगर बैठक में पूरी चर्चा सिर्फ लोकसभा चुनाव जीतने पर रही। सीएम ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर फील्ड में डट जाने के निर्देश दिए और कहा कि राजसमंद में पिछली बार वर्ष 2019 से भी ज्यादा वोटो से इस बार जीत होनी चाहिए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी और लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट देने का अनुरोध करना होगा। BJP के कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया।

Rajsamand Lok Sabha election : लोकसभा चुनाव को लेकर एनवक्त पर अचानक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजसमंद पहुंचे और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। CM Bhajanlal Sharma शाम साढ़े चार बजे राजसमंद शहर के जेके कॉलोनी स्थित हेलीपेड पर हेलिकॉप्टर उतरा, जहां से कार के द्वारा भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यालय के द्वार पर जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने अगवानी की। फिर सीएम सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते हुए सीधे ही 26 अप्रैल को मतदान से पांच दिन पहले सीएम के दौरे को अहम माना जा रहा है। बैठक में मीडियाकर्मिकयों की दूरी बनाए रखी और मीडिया से रूबरू भी नहीं हुए। राजसमंद में जिला भाजपा कार्यालय पर शाम ठीक सवा चार बजे पहुंचे और डेढ़ घंटे तक भाजपा कार्यालय में रूके। जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के नेतृत्व में स्वागत किया। फिर लोकसभा समन्वयक पुष्प जैन, जिला प्रभारी वीरेंद्रसिंह चौहान, लोकसभा संयोजक व भीम विधायक हरिसिंह रावत, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ व राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनीदेवी चौधरी सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी कार्य में जुटने का आह्वान किया। सीएम ने निर्देश दिए कि राजसमंद सीट पर जीत तय है, मगर ज्यादा से ज्यादा वोटों से जीतनी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता को जुट जाना है और किसी भी तरह का राग द्वेष भी कोई कार्यकर्ता नहीं रखें।

CM Bhajanlal बोले 45 प्रतिशत संकल्प पत्र के कार्य पूरे

CM Bhajanlal : बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी, तब से आचार संहिता लगने तक 45 प्रतिशत संकल्प पत्र के कार्य शुरू कर दिए। साथ ही वो सभी कार्य जो प्रदेश की पिछली सरकार नहीं कर पाई, जैसे ERCP, पेट्रोल डीजल कीमत कम करने जैसे के कार्य तत्काल किए। अब Lok Sabha Election में हम सभी को कदम से कदम मिलाकर अपने आपको प्रत्याशी मानते हुए प्रत्येक बूथ पर कार्य करना है और आप इस बात को भी सुनिश्चित करें कि गर्मी के मौसम में 11 बजे से पहले अपने बूथ की वोटिंग ज्यादा से ज्यादा करवाए। सीएम ने कहा कि राजसमंद प्रत्याशी महिमा कुमारी को अधिकाधिक वोटो से जीताना है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा। इस दौरान राज्य मंत्री मंजू बाघमार, लोकसभा पालक बंशीलाल खटीक सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Election 2024 : प्रत्याशी समर्थक व संगठन में तालमेल की कमी की चर्चा

Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तहत मतदान के 5 दिन पहले अचानक सीएम भजनलाल शर्मा के राजसमंद दौरे को अहम जाना जा रहा है। कुछ लोगों का तर्क है कि प्रत्याशी समर्थक व संगठन के बीच कुछ तालमेल की गेप आ गई थी। इसलिए मुख्यमंत्री का दौरा है। हालांकि वे इससे पहले जालोर गए, जहां भी कार्यकर्ताओं से ही संवाद किया। फिर राजसमंद में भी केवल भाजपा कार्यकर्ताओं से ही संवाद किया। हाल ही 19 अप्रैल को प्रदेश की 12 सीटों पर मतदान प्रतिशत में गिरावट आने के बाद सीएम राजसमंद पहुंचे और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। हालांकि प्रत्याशी व संगठन में तालमेल नहीं होने की फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई।

BJP Rajsamand : चुनाव जीतने पर ही रहा फोकस

BJP Rajsamand : राजसमंद लोकसभा चुनाव जीतने की बात पर ही सीएम भजनलाल शर्मा का फोकस रहा। BJP के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।