Collage Election in Rajsamand https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/

लक्ष्मणसिंह राठौड़ @ राजसमंद

राजसमंद जिले में कॉलेज के युवाओं ने अपनी भावी सरकार चुनी। छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में एसआरके कॉलेज में एबीवीपी का पैनल जीता, जबकि एसएमबी नाथद्वारा में एनएसयूआई ने कब्जा जमाया। सबसे रोमांचक मुकाबला भीम कॉलेज में देखने को मिला, जहां संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला बराबरी का होने पर लॉटरी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थी परिषद की भावना को जीत मिली।

राजसमंद जिले में हुए छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर एबीवीपी का पलड़ा भारी रहा। 9 कॉलेजों में से पांच कॉलेजों के अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया, तो चार कॉलेजों में एनएसयूआई के प्रत्याशी अध्यक्ष बने। जिला मुख्यालय पर स्थित सेठ रंगलाल कोठारी कॉलेज में एबीवीपी के देवेश पालीवाल अध्यक्ष बने, तो गल्र्स कॉलेज में एबीवीपी की लक्षिता औदिच्य अध्यक्ष बनी। राजस्थान स्पीकर डॉक्टर सीपी जोशी के विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा के एसएमबी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सुनील जोशी ने कब्जा जमाया, तो वहीं गर्लस कॉलेज में एबीवीपी की किरण राठौड़ ने जीत का परचम लहराया। उधर रेलमगरा कॉलेज में एबीवीपी का पैनल जीता और ओंकार सिंह सिसोदिया अध्यक्ष निर्वाचित हुए। आमेट में एबीवीपी और कुंभलगढ़ कॉलेज में एनएसयूआई के पैनल ने जीत हासिल की। वहीं भीम और देवगढ़ दोनों ही कॉलेजों में एनएसयूआई के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिलेभर में चुनाव को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जीत हासिल करने के बाद दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और जश्न मनाया।

एसआरके राजसमंद में क्या रहे परिणाम, देखिए

image 10 https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/
SRK Collage https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/

गर्ल्स कॉलेज राजसमंद : एबीवीपी का पैनल जीता

Girl Collage Photo edited https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/
Girls Collage https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/

गर्ल्स कॉलेज राजसमंद में एबीवीपी प्रत्याशी लक्षिता 171 वोटों से विजयी घोषित कर दी गई हैं। लक्षिता को कुल 272 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी हेमलता गुर्जर को 101 वोट मिले। गर्ल्स कॉलेज राजसमंद में चारों पदों पर एबीवीपी प्रत्याशी का कब्जा हुआ है। अध्यक्ष लक्षिता को 171 मतों से विजय मिली। उपाध्यक्ष कंचन नायक 189 मतों से विजय रही। महासचिव डिंपल पुरबिया 183 मतों से विजय रही। संयुक्त सचिव नीतू पहाड़िया 192 मतों से विजयी रही। गर्ल्स कॉलेज राजसमंद में पूरा पैनल एबीवीपी का बना है।

नाथद्वारा एसएमबी कॉलेज में NSUI ने मारी बाजी

image 8 edited https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/

नाथद्वारा के एसएमबी कॉलेज में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील जोशी को 1144 में से 666 वोट मिले। उन्होंने 235 मतों से एबीवीपी के अजय पाल सिंह को हराया। उपाध्यक्ष पर मितवा चौहान ने 112 मतों से मिहिर सनाढ्य को हराया। महासचिव पद पर राहुल तंवर ने 141 मतों से नरेश गायरी को हराया व संयुक्त सचिव पर सुनीता चौहान ने 187 मतों से नंदनी सोनी को हराया।

नाथद्वारा गर्ल्स कॉलेज पूरा पैनल ABVP का

नाथद्वारा गर्ल्स कॉलेज में पूरा पैनल ही एबीवीपी का रहा।

नाथद्वारा गर्ल्स कॉलेज में किरण राठौड़ अध्यक्ष पद पर 54 मतों से जीतीं। पिंकी बंसीवाल उपाध्यक्ष पद पर 70 मतों से जीतीं। वर्षा जोशी महासचिव पद पर 64 मतों से जीतीं। चेतना कुंवर संयुक्त सचिव पद पर 80 मतों से जीतीं। नाथद्वारा के दो कॉलेजों में एक में एनएसयूआई व दूसरे में एबीवीपी का परचम रहा।

कुंभलगढ़ कॉलेज से एनएसयूआई विजेता

image 11 https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/

कुंभलगढ़ कॉलेज से एनएसयूआई के देवी सिंह दसाणा 30 मतों से विजयी घोषित हो गए। देवी सिंह को कुल 126 वोट मिले। जबकि उनकी निकटतम प्रत्याशी रिद्धिमा कुमार सोलंकी को 96 वोट मिले। कुंभलगढ़ महाराणा कुंभा कॉलेज में पहली बार एनएसयूआई के देवी सिंह दसाणा अध्यक्ष बने। दो दिन पहले ही एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद पर ज्योति सुधार निर्विरोध निर्वाचित हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह परमार, प्रताप सिंह ओडा विनोद जोशी, मयंक जोशी, सोरभ बायती, भानु प्रताप सिंह मेलावड़ी, लाल सिंह, शंभु सिंह, मजेरा सरपंच सुरेश मेहता देवी लाल पालीवाल, जितेन्द्र आमेटा, पंचायत समिति सदस्य मांगी लाल किशन मेघवाल, अमित शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने मिठाईया बांटी। चुनाव अधिकारी ने नए पैनल को शपथ दिलवाई। राजकीय महाविद्यालय कुंभलगढ़ में छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार को कुल मतदाता संख्या 262 में से 235 विद्यार्थियों द्वारा मतदान किया गया था। जिससे कुल मतदान प्रतिशत 89.69 प्रतिशत रहा था। वहीं द्वितीय वर्ष के लिए कक्षा प्रतिनिधि हेतु कुल 84 मतदाता में से 79 विद्यार्थियों द्वारा मतदान किया गया था।
NSUI की कार्यकारिणी में किसको कितने वोट : देवी सिंह दसाणा-126(अध्यक्ष) ज्योति सुथार-निर्विरोध(उपाध्यक्ष) राकेश मेघवाल-111(महासचिव) सोहनी कुमारी-126 (संयुक्त सचिव)
कक्षा प्रतिनिधि : पूजा चौहान (32), नरेंद्र सरगरा(19), कुसुम मेघवाल(17)

देवगढ़ कॉलेज का परिणाम, NSUI ने मारी बाजी

Devgarh Collage https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/

देवगढ़ राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव का परिणाम जारी किया गया। एनएसयूआई का कब्जा चारों सीटों पर हो गया है। एनएसयूआई के अध्यक्ष बालूराम सालवी को 221 वोट मिले, उपाध्यक्ष राहुल सिंह को 235, महासचिव रोहित सेन को 219 व संयुक्त सचिव काजल धाभाई को 238 वोट मिले। चारों जीते। वहीं एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशई लेहरुलाल गुर्जर को 189, उपाध्यक्ष प्रत्याशी शंभूलाल सालवी को 164, महासचिव रितु कंवर को 177 और संयुक्त सचिव प्रत्याशी घनश्याम रेगर को 155 मत ही मिले। अध्यक्ष बालूराम 32 मतों से विजेता रहे। राहुल सिंह 71 मतों से, महासचिव रोहित सेन 42 मतों से व संयुक्त सचिव काजल 83 मतों जीतीं।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज, भीम का रिजल्ट

Bhim Collage https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/

अध्यक्ष अभिषेक सिंह NSUI की जीत हुई। इसके अलावा बाकी सीटों पर एबीवीपी का कब्जा रहा। उपाध्यक्ष पर दर हरभजन सिंह ABVP, महासचिव पद पर गजेन्द्र पाल सिंह ABVP और संयुक्त सचिव पद पर भावना कुमारी ABVP की जीत हुई।

रेलमगरा कॉलेज में पूरा पैनल एबीवीपी का कब्जा

Relmagra https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/

अध्यक्ष ओंकार सिंह सिसोदिया 42 मतों से विजय।
उपाध्यक्ष – हिमांशु गर्ग- 28 मतों से विजय
महासचिव – सांवरिया लोहार- 50 मतों से विजय
संयुक्त सचिव टीना चार्ट 55 मतों से विजय

आमेट में ABVP के हिम्मत ने तीन दिन दूसरी बार ली अध्यक्ष की शपथ

Amet https://jaivardhannews.com/collage-student-union-election-in-rajsamand/

राजसमंद के आमेट में हीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय में आज छात्र संघ चुनाव को लेकर मतगणना हुई, जिसमें मतगणना को लेकर आए परिणाम में सभी को चौंका कर रख दिया। चारों सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना कब्जा कायम रखा। विद्यार्थी परिषद के हिम्मत गुर्जर ने एनएसयूआई कि अनीता राजपूत को 36 वोट से पराजित किया, वहीं चारों विजय प्रत्याशी को महाविद्यालय प्राचार्य मनोज बहरवाल ने गोपनीयता की शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र सौंपा और जैसे ही चारों विजय प्रत्याशी महाविद्यालय से बाहर आए तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया और महाविद्यालय से विजयी रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शनि महाराज मंदिर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह जगह विजय प्रत्याशियों का स्वागत किया गया मौके पर पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा मतगणना के दौरान उपखंड अधिकारी निशा सहारण, तहसीलदार देवी लाल भील, डिप्टी कुंभलगढ़ नरेश कुमार, थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल सहित मौके पर मौजूद रहे।