WhatsApp Image 2024 05 01 at 5.13.22 PM https://jaivardhannews.com/dariba-mines-workers-took-out-a-rally/

दरीबा खान मजदूर संघ द्वारा मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में राजपुरा, दरीबा में वाहन रैली निकाली और उसके बाद मजदूर सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रमिकों के अधिकारों पर चिंतन, मनन व मंथन हुआ। दरीबा खान एवं दरीबा स्मेल्टर कॉम्पलेक्स के समस्त कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता एकत्रित हुए सूरजबारी माता मंदिर से वाहन रैली के रूप में रवाना हुए, जो माली खेड़ा, दरीबा चौराहा से होकर संघ के कार्यालय में पहुंच कर आम सभा में तब्दील हो गए।

सभा में दरीबा खान मजदूर संघ (इंटक) राजपुरा दरीबा कॉम्पलेक्स के दरीबा खान, सिन्देसर खुर्द खान एवं दरीबा स्मेल्टर के मजदूरों ने भाग लिया। सभा में मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन महामंत्री कल्याणसिंह शक्तावत द्वारा झण्डारोहण एवं महात्मा गांधीजी, स्व. बी चौधरी, स्व. भेरूलाल मीणा, स्व अभयसिंह राठौड़ एवं स्व. डालचंद सांखला की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संघ के दिवंगत नेताओं को याद किया गया। सभी दिवगंत श्रमिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ने बताया कि सभी कारखानों में स्थाई मजदूरो की जगह ठेकेदार मजदूरो से कार्य करवाने के कारण देश ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजदूर संघ प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर रहे है। ऐसी परिस्थितियों में भी दरीबा खान मजदूर संघ एवं हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन मजबूती के साथ एवं सभी सघों की एकता से वेतन समझौते एवं मजदूर हित के कार्य मजबूती से कर रहा है। उन्होने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक प्रबन्धन से ग्यारहवे वेतन समझौती की वार्ता चल रही है जो पूर्व समझौतों की तरह जल्द ही हो जाने की आशा है, परन्तु श्रमिकों द्वारा बिना संघ के आव्हान के हड़ताल कर देने से प्रबन्धन समझौते के लिए आनाकानी कर रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को कड़े शब्दों में बताया कि आगे ऐसा होने पर समझौते पर विलम्ब हो सकता है। संघ द्वारा कोविड के समय निकाले गए करीब 500 श्रमिकों को पुनः रोजगार पर रखवाया गया।

ये भी पढ़ें : Gold Price Fall : रिकॉर्ड से धराशायी हुए सोने-चांदी, 10 दिन में 2650 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

मजदूर पा रहे सबसे ज्यादा वेतन व बोनस

WhatsApp Image 2024 05 01 at 5.13.25 PM https://jaivardhannews.com/dariba-mines-workers-took-out-a-rally/

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरहरि देव सिंह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ एवं मजदूर एकता से ही समय पर दीर्घकालीन वेतन समझौतों से हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के स्थाई एवं ठेकेदारों के मजदूर भारत में सबसे ज्यादा वेतन एवं बोनस पा रहे हैं। इसके लिए संघ की राष्ट्रीय खान वर्कर्स फेडरेशन की भी सराहना की। उद्धबोधन स्टीव मोहन लाल सालवी ने दिया। सभा का संचालन संगठन सचीव मुकेश मीणा ने किया।

सभा में ये रहे मौजूद

WhatsApp Image 2024 05 01 at 5.13.29 PM https://jaivardhannews.com/dariba-mines-workers-took-out-a-rally/

सभा में कोषाध्यक्ष गणपतलाल मेनारिया, संगठन सचिव देवीलाल जाट, शान्तिलाल सुथार, रोशनलाल जाट, देवीलाल सुखवाल, हेमराज जाट, चतुर्भुज गाडरी, रतनलाल गाडरी, लाल खारोल, रतनलाल पुरोहित, अम्बालाल गाडरी, गजेन्द्र वैष्णव, रामलाल सुखवाल, रोशनलाल जाट, महेश मेनारिया, निलेश मेनारिया, राजेन्द्रसिंह राणावत, रामलाल जाट, रामलाल गाडरी, प्रभुलाल जाट ,राधेश्याम सुखवाल, रोशन बैरवा, बालुराम गाडरी, रोशन जाट, शिवलाल माली, तेजसिंह, निरंजनसिंह, सुशील पालीवाल, प्रकाश जाट आदि मौजूद थे। सभा में दरीबा खान मजदूर संघ ज़िन्दाबाद, मज़दूर भाई भाई, बी चौधरी अमर रहें सरीखे जयकारे व नारे भी लगाए, तो चौतरफा वातावरण गूंज उठा।