Jaivardhan News

डॉक्टर ने किया नर्स से दुष्कर्म, पीडि़ता पहुंची थाने, आरोपी फरार

1 36 https://jaivardhannews.com/doctor-raped-nurse/

जयपुर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने एक नर्स के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीडि़ता थाने में पहुंची जहां केस दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

यह मामला 7 जून की देर रात 12 बजे से सुबह 4.30 बजे तक का बताया जा रहा है। घटना के बाद पीडि़ता ने शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। तब मामला सामने आया। मुकदमे की जांच थानाप्रभारी दिलीप सिंह कर रहे है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि झोटवाड़ा इलाके में रहने वाली 25 साल की पीडि़ता शास्त्री नगर स्थित सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित एक निजी अस्पताल में पिछले कुछ समय से नर्सिंग स्टॉफ की नौकरी कर रही है। इसी अस्पताल में दुष्कर्म का आरोपी डॉ. मुरारी भी रेजीडेंट डॉक्टर है।

पीडि़ता का आरोप है कि पिछले कुछ समय से डॉक्टर मुरारी उसे परेशान कर रहा था। एक बार मौका पाकर छेड़छाड़ भी की। उसने एतराज जताया तब मारपीट की, लेकिन वह चुपचाप सहती रही। अकेली रहने से किसी को बता नहीं सकी। इस बीच 7 जून को पीडि़ता की हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी थी। तब डॉक्टर मुरारी भी वहां मौजूद था। हॉस्पिटल में अकेला पाकर मुरारी की नियत बिगड़ गई।

रात करीब 12 बजे उसे जबरन एक कमरे में ले गया। फिर दुष्कर्म किया। सुबह करीब 4 बजे उसे धमकाया और फिर छोड़कर चला गया। घटना के बाद पीडि़ता दोपहर को शास्त्री नगर थाने पहुंची। वहां आपबीती बताकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस टीम आरोपी डॉक्टर से पूछताछ के लिए हॉस्पिटल पहुंची। वह पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल मुआयना करवाया है।

Exit mobile version