Jaivardhan News

Mewar Royal Family की बेटी से घरेलू हिंसा, हिमाचल के मंत्री को देने पड़ेंगे हर माह 4 लाख, कोर्ट का आदेश

Untitled 3 copy 3 https://jaivardhannews.com/domestic-violence-against-rajsamands-daughter/

Sudarshana Singh Chundawat : घरेलू हिंसा से प्रताड़ना के आरोप को लेकर ससुराल से लौट आई राजसमंद जिले में आमेट में पूर्व राजपरिवार की राजकुमारी व बेटी सुदर्शना को अब उनके पति एवं हिमाचल प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को प्रति माह 4 लाख रुपए भरण पोषण के लिए देने होंगे। यह आदेश पारिवारिक न्यायालय क्रम 3 उदयपुर द्वारा जारी किया गया है। राजसमंद की बेटी फिलहाल उदयपुर में रह रही है, जबकि उसकी 8 मार्च 2019 को जयपुर में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह के बेटे व वर्तमान हिमाचल पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य से हुई थी। हालांकि इसमें अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है।

Vikramaditya Singh : मंत्री विक्रमादित्य की पत्नी सुदर्शना सिंह चुंडावत मेवाड़ में राजसमंद के आमेट रियासत से हैं। सुदर्शना के अधिवक्ता भंवर सिंह देवड़ा ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह को केस चलने तक अंतरिम भरण-पोषण के रूप में प्रत्येक महीने 4 लाख रुपए अपनी पत्नी सुदर्शना सिंह को देने होंगे। उन्होंने बताया कि अदालत में यह वाद 17 अक्टूबर 2022 को पेश किया गया था। इसलिए यह भरण-पोषण के रूप में प्रतिमाह 4 लाख रुपए दी जाने वाली राशि 17 अक्टूबर 2022 से ही देय है। इस हिसाब से विक्रमादित्य को पहली किस्त में 16 माह के 64 लाख रुपए देने होंगे। केस का अंतिम निर्णय आने तक मंत्री विक्रमादित्य को सुदर्शना सिंह को प्रतिमाह 4 लाख रुपए देने होंगे।

बता दें कि पीड़िता सुदर्शना सिंह ने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट की धारा 12 के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर उदयपुर कोर्ट में अंतिम निर्णय होना बाकी है। वहीं मंत्री विक्रमादित्य अपनी पत्नी सुदर्शना को तलाक देने का वाद दिल्ली के साकेत को कोर्ट में पेश कर चुके हैं, जिसे उदयपुर कोर्ट में स्थानांतरित कराने के लिए सुदर्शना ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर रखी है।

कांग्रेस सरकार के कारण विक्रमादित्य पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, अब बढ़ सकती है मुश्किल :

सुदर्शना सिंह के अधिवक्ता भंवर सिंह देवड़ा ने बताया कि अक्टूबर 2022 में सुदर्शना सिंह ने ससुराल पक्ष पर डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगाते हुए महिला थाना, उदयपुर में मुकदमा दर्ज कराने के लिए परिवाद पेश कर रखा है, जिस पर अभी तक मुकदमा दर्ज होना शेष है। क्योंकि मंत्री विक्रमादित्य कांग्रेस नेता हैं और तब राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार थी, इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया। लेकिन, अब राजस्थान में भाजपा की सरकार है इसलिए अब मंत्री विक्रमादित्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

आमेट की पूर्व राजघराने की सुदर्शना से 2019 में हुई थी विक्रमादित्य की शाही शादी

प्रकरण के मुताबिक 34 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। गत वर्ष 2021 में उनके पिता की मृत्यु के बाद विक्रमादित्य को बुशहर- शिमला राजपरिवार का उत्तराधिकारी बनाया गया था। वह फिलहाल शिमला ग्रामीण से कांग्रेस से विधायक हैं और हिमाचल सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं। उनकी शाही शादी मेवाड़ के आमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह चुंडावत से गत 8 मार्च 2019 को जयपुर के कानोतागढ़ पैलेस में हुई थी।

सुदर्शना सिंह का परिवार उदयपुर में रहता है और इसी के चलते उसने उदयपुर की कोर्ट में घरेलू हिंसा के मामले में परिवाद पेश किया। उसने अदालत को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही परिवार के लोग उनको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने लगे हैं। उसने परिवाद में आरोपितों को पाबंद करते हुए उसे अलग से आवास की व्यवस्था करने के आदेश जारी करने की भी मांग की गई है।

सुदर्शना को परिजनों ने शादी में यह स्त्री धन दिया

सुदर्शना की तरफ से कोर्ट और महिला थाना उदयपुर में पेश किए वाद और परिवाद में बताया कि सुदर्शना को परिजनों ने शादी में सोने का हीरा व पन्ना जड़ित हार और कानों का झूमर, सोने का टीका, नथ, सलवार का कड़ा, 2 अंगूठी, कानों के लोग एक जोड़ी, सोने के मोती जड़ित 4 चूडियां, एक जोड़ी सोने की पायल, सोना जड़ित हीरे की 2 अंगूठी, पैर के 2 सोने के कड़े, गले का पैंडल सेट, सोने का कुंडल व हीरे की पोल जड़ित कटार, सोने का माणक व पन्ना जड़ित सिरपेस, माणक पन्ना जड़ित 7 कोट बटन, सोने के हीरे जड़ित कान का लोंग, दो सोने की चेन, सोने की पन्ना जड़ित शेरवानी के 7 बटन, सोने की गिन्नी, सोने का नारियल ।

चांदी की चप्पल जोड़ी, श्रृंगार सेट, चांदी का थाल, चांदी की चार कटोरी, दो गिलास, दो चम्मच, चांदी का पूजा सेट (कलश, चोपड़ा, प्लेट व 2 प्याल), चांदी का आइस्क्रीम सेट, 8 प्याले व 8 चम्मच, चांदी के पलंग के 4 पागे, चांदी की बाजोट (चौकी), चांदी का सुपारी दाना, चांदी की 3 सिंदूर दानी, चांदी की थाली घंटी व दीपक, चांदी के मुठ की तलवार, चांदी का नारियल, 5 चांदी जड़ित सुपारी, 25 साड़ी, 100 बैग, 5 शॉल, 10 सर्दी में पहनने के गर्म कपड़े कोर्ट, 25 जोड़ी जूते, 101 जोड़ी पोशाख आदि शादी में दिए गए थे।

Exit mobile version