Jaivardhan News

Good News : कोविड वैक्सीनेशन के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ CP जोशी ने दिए 3 करोड

MLA CP Joshi 1 https://jaivardhannews.com/dr-cp-joshi-corona-nathdwara/

राजसमन्द. राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगाई जाने वाली कोरोना वैक्सीन के लिए विधायक कोष से 3 करोड़ की राशि प्रदान की है।

  डॉ जोशी ने कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर अत्यंत घातक तथा अधिक संक्रामक है। इस महामारी से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने  बताया कि इस बारे  में राजसमंद जिला परिषद की  मुख्य र्कायकारी अधिकारी को पत्रा भेज दिया है। इस राशि का उपयोग उनके र्निवाचन क्षेत्रा नाथद्वारा में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को लगाए जाने वाली कोरोना वैक्सीन के लिए किया जाएगा।

Exit mobile version