Jaivardhan News

अचानक सामने आए तेंदुए से भिड़ गई बुजुर्ग महिला, फिर देखिए क्या हुआ

1 49 https://jaivardhannews.com/elderly-woman-clashed-with-a-leopard-that-suddenly-appeared/

खेतों में घास काट रही एक बुजुर्ग महिला के सामने अचानक एक तेंदुआ आ गया। महिला एकाएक घबरा गई लेकिन हाथ में दराती लेकर महिला ने बहादुरी के साथ तेंदुए से मुकाबला किया। कहते है जब मौत सामने हो तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। दिमाग काम करना बंद कर देता।

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश से ऐसी ही एक घटना सामने आई है जब एक बुजुर्ग महिला का अचानक मौत से सामना हो गया। दरअसल मंडी निवासी 60 वर्षीय बर्फी देवी के सामने अचानक तेंदुआ आ गया, तेंदु, को देख बर्फी देवी के पसीने नहीं छूटे बल्कि उन्होंने ना सिर्फ सूझ बूझ दिखाई बल्कि हिम्मत के साथ इस तेंदुए का सामना भी किया। बर्फी देवी हाथ में एक दराती लिए इस तेंदुए से भिड़ गई और उसका डट कर मुकाबला किया। आखिरकार तेंदुए को भगाने में वो कामयाब रही। अब हर तरफ बर्फी देवी के बहादुरी के चर्चे हो रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के मंडी डिले के धर्मपुर में लौंगणी पंचायत के हुक्कल गांव में रहने वाली बर्फी देवी खेतों में घास काट रही थी। तभी अचानक उनके सामने एक खूंखार तेंदुआ आ गया। इस तेंदुए ने बर्फी देवी पर जानलेवा हमला भी किया, लेकिन बुजुर्ग महिला घास काट रही दराती से ही इस तेंदुए का मुकाबला किया। बर्फी देवी करीब दो से तीन मिनट तक तेंदुए के सामने तेजधार दराटी घुमाते घुमाते जोर-जोर से चिल्लाती रहीं। इस बीच तेंदुआ ने बर्फी के दाएं हाथ पर झपट कर उन्हें जख्मी पर कर दिया। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। बर्फी के इस हौसले को देख साथ में घास काट रही अन्य महिलाओं में की भी हिम्मत बढ़ी और वे भी उन्हें बचाने के लिए हाथों में दराती लिए तेंदुए को भगाने लगीं। सभी ने एकजुट होकर तेंदुए पर चिल्लाते हुए हमला बोल दिया।

यह घटना मंगलवार सुबह आठ से साढ़े आठ बजे की है। जब लोगों को इस बात का पता चला कि तेंदुए ने महिला पर हमला कर उसे जख्मी किया तो वे तुरंत निजी वाहन से महिला को सरकाघाट अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती किया गया है। वहीं, इसकी सूचना वन विभाग धर्मपुर के अधिकारियों को भी दी गई और पुलिस थाना धर्मपुर को भी सूचित कर दिया है। डीएसपी सरकाघाट ने मामले की पुष्टि की है।

Exit mobile version