Jaivardhan News

Election : राजसमंद में 58.14% मतदान, 2019 के मुकाबले 6.44% घटा, नाथद्वारा में सबसे ज्यादा तो डेगाना में कम

Election

Election : राजसमंद लोकसभा सीट 2009 में पहली बार अस्तित्व में आई। राजसमंद लोकसभा का यह चौथा चुनाव है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राजसमंद सीट पर 58.14 प्रतिशत मतदान हुआ। जो गत बार 2019 के लोकसभा चुनाव से 6.44 प्रतिशत कम है। 2019 में सर्वाधिक 64.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। पहली बार 2009 में 39.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2014 में 57.59 प्रतिशत व 2019 में 64.58 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राजसमंद लोकसभा की आठों विधानसभा में से सबसे ज्यादा नाथद्वारा विधानसभा में 63.10 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सबसे कम डेगाना विधानसभा में 54.03 प्रतिशत मतदान हुआ। आठ विधानसभा में मात्र तीन विधानसभा में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। नाथद्वारा में 63.10 प्रतिशत, राजसमंद 62.71 व ब्यावर में 61.00 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शेष पांचों विधानसभा में 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। मेड़ता में 57.69 प्रतिशत, भीम में 56.60 प्रतिशत, कुंभलगढ़ में 54.97 प्रतिशत, जैतारण में 55.02 प्रतिशत, डेगाना में 54.03 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार शादी ब्याह व गर्मी से मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। इसके साथ ही पहली बार वोटिंग करने वाले युवाओं में सुबह से खासा उत्साह देखा गया। इसके साथ ही सबसे पहले मतदान करने पहुंचे लोगों को प्रशासन की और से सम्मानित किया गया। वहीं लोकसभा चुनाव के परिणाम अब 4 जून को रिजल्ट आएगा।

https://jaivardhannews.com/wp-content/uploads/2024/04/video6154417943070379322.mp4

ये भी पढ़ें : Phone tapping : अशोक गहलोत ने कराई थी फोन टैपिंग, मुझे दिए थे ऑडियो क्लिप, लोकेश के कई खुलासे

2019 के मुकाबले इस बार मतदान में गिरावट

राजसमंद लोकसभा की आठों विधानसभा में गत बार की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। इसमें सबसे ज्यादा राजसमंद, नाथद्वारा व मेड़ता विधानसभा में गिरावट हुई। जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में राजसमंद व नाथद्वारा विधानसभा का मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से अधिक था। इस बार नाथद्वारा व राजसमंद में भी 65 प्रतिशत से कम मतदान हुआ 2019 में ब्यावर में 64.92 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 61.00 प्रतिशत हुआ जो 3.92 प्रतिशत कम है। 2019 में मेड़ता में 65.02 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 57.69 प्रतिशत हुआ, जो 7.33 प्रतिशत कम है। 2019 में डेगाना में 59.56 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 54.03 प्रतिशत हुआ। 2019 में जैतारण में 61.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 55.02 प्रतिशत ‘हुआ।’ जो 6.02 प्रतिशत कम है। 2019 में भीम में 57.88 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 56.60 प्रतिशत हुआ। जो 1.20 प्रतिशत कम है। 2019 में कुंभलगढ़ में 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 54.97 प्रतिशत हुआ। जो 7.23 प्रतिशत कम है। 2019 में राजसमंद में 70.02 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 62.71, प्रतिशत हुआ। जो 7.31 प्रतिशत कम है। 2019 में नाथद्वारा में 72.29 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 63.10 प्रतिशत हुआ जो 9.19 प्रतिशत कम है।

https://jaivardhannews.com/wp-content/uploads/2024/04/video6154417943070379324.mp4

चार बार के मतदान का वोटिंग प्रतिशत

सालमतदातावोटिंग प्रतिशतप्रत्याशी
2024206094258.14%10
2019191291164.81%10
2014170119457.73%12
2009148923139.68%13

आठों विधानसभाओं में ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत

Exit mobile version