Mewaram Jain badmer 1 1 https://jaivardhannews.com/ex-mla-or-congress-leader-mewaram-jain-on-congress-suspend/

अश्लील हरकत को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने एवं पुलिस थाने में अश्लीलता के साथ गैंगरेप के आरोप को लेकर पूर्व विधायक, डीएसपी सहित एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने बड़ा एक्शन लिया। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन को कांग्रेस से निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में लिखा कि मेवाराम जैन के अनैतिक कार्य से स्पष्ट है कि कांग्रेस के संविधान के खिलाफ आचरण किया है। #मेवाराम_जैन

पूर्व विधायक मेवाराम जैन का महिला के साथ दो वीडियो सोशल मीडिया पर 5 जनवरी को वायरल हुए थे। हालांकि इ मामले में एक महिला ने 20 दिसंबर 2023 को जोधपुर थाने में गैंगरेप करने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित 18 धाराओं में FIR दर्ज कराई गई थी। पीड़िता का आरोप था कि जब मेवाराम जैन विधायक था, जिससे पुलिस थाने में पहले कार्रवाई नहीं होने दी थी। साथ ही पूर्व विधायक मेवाराम ने सेक्सटॉर्शन का मामला दर्ज करवाकर महिला को गिरफ्तार करवा दिया था। साल 2022 में वीडियो से जुड़े तीन स्क्रीनशॉट सामने आए थे। उसके बाद 30 अक्टूबर 2022 को बाड़मेर कोतवाली थाने में पीड़िता के खिलाफ सेक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कराया गया था। साल 2022 में भी इस वीडियो से जुड़े तीन स्क्रीनशॉट सामने आए थे। उसके बाद 30 अक्टूबर 2022 को बाड़मेर कोतवाली थाने में पीड़िता के खिलाफ सेक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कराया गया था।

More News : FIR के 17 दिन बाद वीडियो वायरल, रेप के आरोप पर पूर्व विधायक, RPS सहित 9 पर पॉक्सो केस

Mewaram Jain सहित 9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

20 दिसंबर 2023 को जोधपुर के राजीव गांधीनगर पुलिस थाने में पूर्व विधायक मेवाराम जैन सहित 9 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ था। इसमें रामस्वरूप आचार्य, थाना प्रभारी गंगाराम खावा, दाउद खां, बाड़मेर डीएसपी आनंदसिंह राजपुरोहित, बाड़मेर प्रधान प्रतिनिधि गिरधरसिंह सोढ़ा, नगरपरिषद उप सभापति सुरतानसिंह, प्रवीण सेठिया, गोपालसिंह राजपुरोहित आदि आरोपी शामिल है। इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व भादस सहित 18 तरह की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

दोस्ती के जरिए मुलाका, फिर किया रेप

पीड़िता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया था कि वर्ष 2021 में पचपदरा उसके पिता का इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रही थी, तभी बस में उसकी मुलाकात रामस्वरूप नाम व्यक्ति से हुई थी। उसने दोस्ती के जरिए पहले विश्वास में लिया। फिर उसे एक होटल में लेकर गया, जहां पर आरोपी रामस्वरूप ने उस महिला को नशे की गोलिया दे दी, जिससे वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने रेप किया। रेप के दौरान आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो व फोटो भी खींच लिए। फिर उसी अश्लील वीडियो व फोटो से आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसके जरिए आरोपी रामस्वरूप ने उसकी मुलाकात पूर्व विधायक मेवाराम जैन से करवाई थी और उसी के तहत मेवाराम जैन ने भी रेप किया था। महिला का आरोप है कि मेवाराम जैन व रामस्वरूप ने कई बार उसके साथ रेप किया। घर आते तो उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करते थे। बेटी से अश्लीलता करने पर उसने विरोध किया, मगर आरोपी रसूख के चलते उस पर अनैतिक दबाव बनाते और टॉर्चर करते थे।

News : ज्वाइनिंग से पहले कलक्टर डॉ. भरंवरलाल बोले- राजसमंद में स्वास्थ्य पर फोकस, पर्यटन को लगाएंगे पंख

रामस्वरूप ने भी दर्ज करवाया था मुकदमा

इससे पहले रामस्वरूप ने बाड़मेर पुलिस थाने में 29 नवंबर 2022 को एफआईआर दर्ज करवाई थी। रामस्वरूप ने शैलेंद्र अरोड़ा, भागीरथ गोदारा, भंवराराम और दो महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि करीब दो माह पहले दयाल नाम का एक शख्स उसके पास आया और अश्लील वीडियो दिखाते हुए 5 करोड़ रुपए की मांग की गई। पैसा नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल कर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। बताया कि आरोपी पहले भी एक करोड़ की डिमांड कर चुका था, तब 50 लाख में समझौता हो गया था। इस प्रकरण में पुलिस ने दो महिला के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Congress 1 https://jaivardhannews.com/ex-mla-or-congress-leader-mewaram-jain-on-congress-suspend/

ED ने भी मेवाराम जैन को दिया था नोटिस, फिर हाईकोर्ट भी गए

20 नवंबर 2023 को ED जयपुर द्वारा भी पूर्व विधायक मेवाराम जैन को नोटिस जारी किया गया था। करीब पांच करोड़ रुपए के लेनदेन के मामले की शिकायत थी। पुलिस थाने में ब्लैकमेल केस में 50 लाख रुपए के लेन देन को ही ED ने आधार बनाते हुए मेवाराम जैन को ईडी कार्यालय में तलब किया गया था। पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन उसी वक्त मेवाराम जैन को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया और मेवाराम हाईकोर्ट में अपील की और ईडी के नोटिस से राहत मांगी थी। हालांकि विधानसभा चुनाव मेवाराम जैन हार गया और प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता जाकर भाजपा की सरकार बन गई।

पूर्व विधायक मोबाइल बंद और दफ्तर पर जड़े है ताले

अश्लील हरकतों के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक मेवाराम जैन जमींदोज हो गए हैं। मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया है, तो उनके दफ्तर पर भी ताले जड़े हुए हैं। मीडियाकर्मियों द्वारा गैंगरेप के मामले में पूर्व विधायक मेवाराम जैन का पक्ष जानने का प्रयास भी किया। इसके तहत आस पड़ोस व क्षेत्रीय लोगों से पूर्व विधायक मेवाराम जैन के बारे में पूछा गया, तो कोई पता नहीं चल पाया है।

112 1 https://jaivardhannews.com/ex-mla-or-congress-leader-mewaram-jain-on-congress-suspend/