Jaivardhan News

Rajsamand चार दिन से लापता किसान का शव नहर से मिला, पुलिस कर रही जांच

Rajsamand daily news 1 https://jaivardhannews.com/farmers-body-found-in-canal/

घर से चार दिन से लापता के एक किसान का शव दुलियाणा गांव के निकट शनिवार को नहर में पड़ा मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक किसान चार दिन पूर्व खेतों की सिंचाई के लिए घर से निकला था। किसान वणाई में रहता था।

कुंवारिया थाना प्रभारी सोनाली शर्मा ने बताया कि त्रिलोक भील (58) पुत्र रूपलाल चार दिन पूर्व खेतों पर नहर के पानी से सिंचाई करने की बात कहकर घर से निकला था। किसान वापस घर पर नहीं लौटा तो परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर किसान का शव वणाई गांव से कुछ दूरी पर दुलियाणा समीप नहर में ग्रामीणों को दिखाई दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कुंवारिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं व ग्रामीणों के सहयोग से शव नहर से बाहर निकलवाया। शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया मौत के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

सिंचाई के लिए निकला था किसान

परिजनों ने पुछताछ पर बताया कि मृतक त्रिलोक भील चार दिन पहले खेतों की पिलाई के लिए घर से गया था। मगर उसके वापस नहीं लौटने पर हमने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान शव नहर से मिला। किसान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा सभी पहलूओं की गहन जांच की जा रही है।

Exit mobile version