Site icon Jaivardhan News

लकड़ी के गोदाम में लगी आग, 30 लाख का फर्नीचर हुआ जलकर राख

एमबी हॉस्टल के कमरें खंडर फिर भी पोर्टल पर एडमिशन किया शुरू 10 2 https://jaivardhannews.com/fire-in-wooden-warehouse-furniture-worth-30-lakhs-burnt-to-ashes/

शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में आग:3 घंटे तक 6 फायर बिग्रेड और 24 मजदूर करते रहे मशक्कत, 30 लाख रूपए कीमत का हैंडीकाफ्ट फर्नीचर जला

उदयपुर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास एक कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। लकड़ी का फर्नीचर होने से आग लगातार बढ़ती रही। मौके पर फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियों ने 2-2 चक्कर लगाकर करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 30 लाख रूपए का हैंडीकाफ्ट फर्नीचर और केमिकल जलकर राख हो गया। गोदाम में काम करने वाले दो दर्जन से ज्यादा मजदूर भी लगातार आस-पास के गोदामों से पानी लाकर डालते रहे।शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में आग:3 घंटे तक 6 फायर बिग्रेड और 24 मजदूर करते रहे मशक्कत, 30 लाख रूपए कीमत का हैंडीकाफ्ट फर्नीचर जलाउदयपुर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पास एक कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। लकड़ी का फर्नीचर होने से आग लगातार बढ़ती रही। मौके पर फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियों ने 2-2 चक्कर लगाकर करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 30 लाख रूपए का हैंडीकाफ्ट फर्नीचर और केमिकल जलकर राख हो गया। गोदाम में काम करने वाले दो दर्जन से ज्यादा मजदूर भी लगातार आस-पास के गोदामों से पानी लाकर डालते रहे।

जानकारी के अनुसार गुप्तेश्वर जी रोड पर ड्रीम रिसोर्ट के सामने जैसलबाग में यह हैंडीकाफ्ट फर्नीचर गोदाम था। इसमें कई तरह के लकड़ी के फर्नीचर का सामान भरा हुआ था। सुबह 3 बजे आग लग गई। इसके बाद सूचना पर ​नगर निगम की 4 फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक-एक गाड़ी हिन्दुस्तान जिंक और नारायण सेवा संस्थान की भी पहुंची। इससे पहले गोदाम मालिक सवीना थाने पहुंचा और सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने करीब 3.30 बजे फोन पर फायर बिग्रेड को जानकारी दी। आग लगने के 1 घंटे बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची।

करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 7 बजे आग पर काबू पाया जा सका। यूपी के रहने वाले मोनिश खान पिछले 10 वर्षो से करीब 5 हजार स्कवायर फीट परिसर के गोदाम में हैंडीकाफ्ट फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि गोदाम के पास ही उनके मजदूर रहते है। अचानक गोदाम में आग की लपटे देखकर मौके पर पहुंचे। 2 दर्जन से ज्यादा साथी आस-पास के गोदामों से पानी से लाकर पानी डालते रहे।

Exit mobile version