Site icon jaivardhannews.com

घोरम घाट- राजस्थान का मनमोहक पर्यटक स्थल

https://jaivardhannews.com/wp-content/uploads/2021/10/video_2021-10-02_21-57-14.mp4

अरावली की वादियों में घोरम घाट क्षेत्र बेहद सुंदर पिकनिक स्पॉट है। यहां पहाड़ पर घोरम नाथ जी का मंदिर, जोगमण्डी का प्राकृतिक झरना, और रेलवे स्टेशन है। नाथ सम्प्रदाय के श्री घोरख नाथ जी के शिष्य श्री घोरम नाथ के नाम से यह क्षेत्र प्रसिद्ध है। यह पूरा क्षेत्र प्राचीन काल से ही ऋषियों की तपोभूमि रहा है, जहां काजलवास, वायड, सारण आदि पावन तीर्थ हैं। यहां रियासतकाल में 1934 में रेलवे लाइन प्रारंभ हुई।खामलीघाट से घोरम घाट का 12 किमी का रेलवे ट्रेक बेहद खूबसूरत हैं जहां ट्रेन 2 सुरंगों से होकर निकलती है।
यह क्षेत्र ग्राम पंचायत काछबली के अंतर्गत वन क्षेत्र में आता है।

यहां जाने के लिए 2 ऑप्शन है


यहां जाएं तो खाने पीने की सामग्री साथ ले जाएं, क्योंकि घने जंगल मे स्थित इस क्षेत्र में कोई दुकान नहीं है। रात्रि विश्राम की सुविधा भी अभी नहीं है। इस क्षेत्र के प्रचार प्रसार के लिए रॉयल एनफील्ड बाइक रैली डॉ वीपी सिंह काछबली के संयोजन में हाल ही में उदयपुर से यहां तक निकाली गई, जिसमे उदयपुर, राजसमन्द, चितौड़, अहमदाबाद, बड़ौदा के 50 से ज्यादा बाइकर्स शामिल हुए।
नोट-यह जानकारी अधिकतम शेयर करें ताकि लोगों को यहां आने का सही मार्ग पता चल सके।

डॉ वीपी सिंह काछबली

Exit mobile version