Jaivardhan News

Gold Price Today : सोना पहली बार ₹85,000 के पार : 41 दिनों में ₹9,206 महंगा, देखिए अपने शहर का दाम

Gold https://jaivardhannews.com/gold-price-today-and-see-latest-silver-price/

Gold Price Today : सोने की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। 10 फरवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत पहली बार ₹85,000 के पार पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोने की कीमत ₹669 बढ़कर ₹85,368 हो गई है। इससे पहले सोना अपने पिछले ऑल-टाइम हाई ₹84,699 प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 1 किलो चांदी ₹451 सस्ती होकर ₹94,940 प्रति किलो हो गई। इससे पहले इसका दाम ₹95,391 प्रति किलो था। गौरतलब है कि चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो के उच्चतम स्तर को छुआ था।


Sone ka Bhav : 41 दिनों में सोने की कीमत ₹9,206 बढ़ी

Sone ka Bhav : 2025 की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। 1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने का दाम ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹85,368 हो गया है। यानी सिर्फ 41 दिनों में सोना ₹9,206 महंगा हो चुका है।

इसी तरह, चांदी की कीमत भी ₹8,923 बढ़कर ₹94,940 प्रति किलो हो गई। यह 1 जनवरी को ₹86,017 प्रति किलो थी।

Aaj Chandi ka Bhav : सोने की कीमतों में उछाल के 4 प्रमुख कारण

  1. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव और भू-राजनीतिक तनाव
    • अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी दावेदारी और वैश्विक अस्थिरता के कारण निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट
    • भारतीय रुपये के कमजोर होने से सोने का आयात महंगा हो गया है, जिससे कीमतें बढ़ रही हैं।
  3. बढ़ती महंगाई का प्रभाव
    • महंगाई दर में वृद्धि होने से निवेशक सुरक्षित संपत्ति (safe assets) में निवेश करना पसंद कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ गई है।
  4. शेयर बाजार में अस्थिरता
    • शेयर बाजार में बढ़ते उतार-चढ़ाव और संभावित मंदी की आशंका से निवेशकों का भरोसा सोने पर बढ़ा है।

2024 में सोने और चांदी ने दिया शानदार रिटर्न


Aaj Kya Hai Sone Chandi ka Bhav : क्या 2025 में सोना ₹90,000 तक पहुंच सकता है?

Aaj Kya Hai Sone Chandi ka Bhav : विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल सोने की कीमत ₹90,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि “ब्याज दरों में संभावित कटौती, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और गोल्ड ETF (Exchange Traded Funds) में बढ़ते निवेश के कारण सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।” आज क्या है सोने -चांदी का भाव

Gold rate today : प्रमुख शहरों मे सोने का भाव

Gold rate today : शहर22 कैरेट सोना (कीमत प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट सोना (कीमत प्रति 10ग्राम)
Gold Price Today Delhi : दिल्ली79,95087,210
Gold Price today Jaipur : जयपुर80,64587,537
Gold Rate Today Chennai : चैन्नई79,80087,060
Gold Price today Surat : सूरत80,64587,537
Sone ka Bhav Kolkatta : कोलकत्ता79,80087,060
Today Gold Price Mumbai : मुंबई79,80087,060
Gold Rate Bhopal : भोपाल79,85087,110
Gold Price Pune : पुणे80,16987,020
Gold Rate Banglore : बैंगलोर77,97984,643
Gold Rate Rajsamand : राजसमंद80,64587,537
Gold Aahmdabad अहमदाबाद80,64587,537

Silver Price Today : प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

Silver Price Today : शहरचांदी के दाम (प्रति 1किलो ग्राम)
लखनऊ95,786
जयपुर97,376
नई दिल्ली98,851
पटना95,623
मुंबई98,564
अहमदाबाद97,376
कोलकत्ता97,319
पुणे96,801
राजसमंद97,376
इंदौर96,801

22 Carret and 24 Carret Gold Different : 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

22 Carret and 24 Carret Gold Different : सोना खरीदते समय, हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शब्द सुनते हैं। ये शब्द सोने की शुद्धता को दर्शाते हैं।

Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना एक महंगा और बहुमूल्य निवेश है। इसलिए, सोना खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि आप ठगी का शिकार न बनें और आपको सही कीमत पर शुद्ध सोना मिल सके।

1. बीआईएस हॉलमार्क अनिवार्य: भारत सरकार ने सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाया है। अब, किसी भी ज्वैलरी शॉप पर 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क के बिना सोना नहीं बेचा जा सकता। यह हॉलमार्क कोड सोने की शुद्धता और निर्माता की पहचान को दर्शाता है।

2. सोने की कीमत की जांच: सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसलिए, सोना खरीदने से पहले विभिन्न स्रोतों से सोने की कीमत की जांच कर लें। आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर ताजा भाव देख सकते हैं।

3. कैरेट और शुद्धता: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है और आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आप कैरेट के आधार पर सोने की कीमत की गणना कर सकते हैं। आज क्या है सोने -चांदी का भाव

4. वजन की जांच: सुनिश्चित करें कि ज्वैलर आपको सोने का सही वजन बता रहा है। आप किसी अन्य ज्वैलर के पास जाकर सोने का वजन दोबारा जांच सकते हैं।

5. बिल: सोने की खरीदारी का बिल जरूर लें।

ये भी देखें ; Rastriya Swasthya Bima Yojana : श्रमिकों को मिलेगा सालाना 30,000 रुपये तक मुफ्त इलाज, जानें आवेदन प्रक्रिया

Author

  • परमेश्वरसिंह चुडावत युवा व उत्साही पत्रकार है। 2 साल में न सिर्फ पत्रकारिता को समझा, बल्कि आहत, पीड़ित की आवाज भी बने। पढ़ने- लिखने के शौकीन परमेश्वर वेब पोर्टल पर SEO Based खबरें बनाने की तकनीकी समझ भी रखते हैं। घटना, दुर्घटना, राजनीतिक हो या कोई नवाचार, हर मुद्दे पर बेहतर डिजिटल कंटेंट यानि रोचक खबर बनाने में माहिर है। jaivardhanpatrika@gmail.com

    View all posts Reporter
Exit mobile version