jaivardhannews.com

Gold Price Today : आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट : कैरेट के हिसाब से देखिए दाम

Gold PRice Today

सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 192 रुपए कम होकर 86,541 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले, सोना 86,733 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर था। जबकि 22 कैरेट के सोने का दाम आज 79,272 व 18 कैरेट सोने का दाम 64,909 रूपए है।

इसी तरह, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई। एक किलो चांदी की कीमत 385 रुपए कम होकर 97,181 रुपए हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 97,566 रुपए था। चांदी ने अपना ऑल-टाइम हाई 23 अक्टूबर 2024 को बनाया था, जब यह 99,151 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी।

Sone ka Bhav : नए साल से अब तक सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Sone ka Bhav : इस साल 1 जनवरी से अब तक सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए से बढ़कर 86,541 रुपए पर पहुंच गया है, यानी 10,379 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत 86,017 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 97,181 रुपए हो गई है, यानी इसमें 11,164 रुपए की वृद्धि हुई है।

Aaj Kya Hai Sone Chandi ka Bhav : सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के 4 प्रमुख कारण

  1. अमेरिकी राजनीति और वैश्विक तनाव: अमेरिका में ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद वैश्विक स्तर पर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी: जब रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं।
  3. बढ़ती महंगाई: महंगाई बढ़ने से निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ रहा है, जिससे इसकी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
  4. शेयर बाजार में अस्थिरता: जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव अधिक होता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है।
https://jaivardhannews.com/ration-news-will-start-annapurna-bhandar-yojana

Aaj Chandi ka Bhav : क्या इस साल 90,000 तक पहुंच सकता है सोना?

Aaj Chandi ka Bhav : केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया का मानना है कि सोने की कीमतों में एक बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। अमेरिका और यूके में ब्याज दरों में कटौती, वैश्विक राजनीतिक तनाव और गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ने से सोने की मांग में इजाफा हो रहा है। इन कारणों से इस साल सोने की कीमतें 90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

Gold rate today : प्रमुख शहरों मे सोने का भाव

Gold rate today : शहर22 कैरेट सोना (कीमत प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट सोना (कीमत प्रति 10ग्राम)
Gold Price Today Delhi : दिल्ली88,19080,850
Gold Price today Jaipur : जयपुर82,11789,135
Gold Rate Today Chennai : चैन्नई80,70088,040
Gold Price today Surat : सूरत82,11789,135
Sone ka Bhav Kolkatta : कोलकत्ता80,70088,040
Today Gold Price Mumbai : मुंबई80,70088,040
Gold Rate Bhopal : भोपाल80,75088,090
Gold Price Pune : पुणे81,63288,609
Gold Rate Banglore : बैंगलोर79,40386,189
Gold Rate Rajsamand : राजसमंद82,11789,135
Gold Aahmdabad अहमदाबाद82,11789,135

Silver Price Today : प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

Silver Price Today : शहरचांदी के दाम (प्रति 1किलो ग्राम)
लखनऊ97,836
जयपुर99,460
नई दिल्ली100,967
पटना97,670
मुंबई100,673
अहमदाबाद99,460
कोलकत्ता99,402
पुणे98,873
राजसमंद98,873
इंदौर98,873

22 Carret and 24 Carret Gold Different : 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

22 Carret and 24 Carret Gold Different : सोना खरीदते समय, हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शब्द सुनते हैं। ये शब्द सोने की शुद्धता को दर्शाते हैं।

Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना एक महंगा और बहुमूल्य निवेश है। इसलिए, सोना खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि आप ठगी का शिकार न बनें और आपको सही कीमत पर शुद्ध सोना मिल सके।

1. बीआईएस हॉलमार्क अनिवार्य: भारत सरकार ने सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाया है। अब, किसी भी ज्वैलरी शॉप पर 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क के बिना सोना नहीं बेचा जा सकता। यह हॉलमार्क कोड सोने की शुद्धता और निर्माता की पहचान को दर्शाता है।

2. सोने की कीमत की जांच: सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसलिए, सोना खरीदने से पहले विभिन्न स्रोतों से सोने की कीमत की जांच कर लें। आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर ताजा भाव देख सकते हैं।

3. कैरेट और शुद्धता: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है और आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आप कैरेट के आधार पर सोने की कीमत की गणना कर सकते हैं। आज क्या है सोने -चांदी का भाव

4. वजन की जांच: सुनिश्चित करें कि ज्वैलर आपको सोने का सही वजन बता रहा है। आप किसी अन्य ज्वैलर के पास जाकर सोने का वजन दोबारा जांच सकते हैं।

5. बिल: सोने की खरीदारी का बिल जरूर लें।

ये भी देखें ; Rastriya Swasthya Bima Yojana : श्रमिकों को मिलेगा सालाना 30,000 रुपये तक मुफ्त इलाज, जानें आवेदन प्रक्रिया

Exit mobile version