
Gold Price Today : शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹90 की तेजी के साथ ₹85,966 तक पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को इसका दाम ₹85,876 था। 19 फरवरी 2025 को सोना अपने ऑलटाइम हाई ₹86,733 पर पहुंचा था। इसके साथ ही, एक किलो चांदी की कीमत ₹336 बढ़कर ₹96,796 प्रति किलो हो गई है। गुरुवार को इसका भाव ₹96,460 प्रति किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था।
Sone Ka Bhav : साल की शुरुआत से अब तक सोने-चांदी में जोरदार उछाल
Sone Ka Bhav : इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2025 से अब तक सोना ₹9,804 महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 था, जो अब बढ़कर ₹85,966 तक पहुंच गया है। इसी तरह, चांदी की कीमत में भी ₹10,779 की बढ़ोतरी हुई है। 1 जनवरी को चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹96,796 प्रति किलो हो गई है। पिछले साल 2024 में सोना कुल ₹12,810 महंगा हुआ था, जबकि चांदी ने भी अच्छा रिटर्न दिया था।
Aaj Kya Hai Sone Chandi ka Bhav : क्या 90,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना?
Aaj Kya Hai Sone Chandi ka Bhav : केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि सोने में हालिया गिरावट के बाद अब तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका और UK में ब्याज दरों में संभावित कटौती, भू-राजनीतिक तनाव (Geo-Political Tension) और गोल्ड ETF में बढ़ता निवेश सोने की कीमतों को सपोर्ट दे रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, 2025 के अंत तक सोना ₹90,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। निवेशकों के बढ़ते रुझान को देखते हुए गोल्ड में लॉन्ग-टर्म ग्रोथ की संभावना बनी हुई है। Aaj Chandi ka Bhav
Gold rate today : प्रमुख शहरों मे सोने का भाव
Silver Price Today : प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
22 Carret and 24 Carret Gold Different : 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
22 Carret and 24 Carret Gold Different : सोना खरीदते समय, हम अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट जैसे शब्द सुनते हैं। ये शब्द सोने की शुद्धता को दर्शाते हैं।
- 24 कैरेट सोना: 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना होता है, जिसमें लगभग 99.9% शुद्ध सोना होता है। यह सोना बेहद नरम होता है और इसे आसानी से ख़रोच या मोड़ा जा सकता है। यही कारण है कि 24 कैरेट सोने का उपयोग आमतौर पर सिक्कों या सोने की छड़ों को बनाने में किया जाता है, न कि आभूषणों को बनाने में।
- 22 कैरेट सोना: 22 कैरेट सोने में 91.67% शुद्ध सोना होता है। बाकी 8.33% हिस्सा अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी या जिंक का होता है। इन धातुओं को सोने में मिलाने से सोना मजबूत और टिकाऊ बन जाता है, जिससे इसे आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त बनाया जा सकता है। अधिकांश भारतीय आभूषण 22 कैरेट सोने के बने होते हैं क्योंकि यह एक अच्छा संतुलन प्रदान करता है – यह काफी शुद्ध है और साथ ही टिकाऊ भी है।
Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें
Aaj Sone ka Bhav Kya hai : सोना एक महंगा और बहुमूल्य निवेश है। इसलिए, सोना खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि आप ठगी का शिकार न बनें और आपको सही कीमत पर शुद्ध सोना मिल सके।
1. बीआईएस हॉलमार्क अनिवार्य: भारत सरकार ने सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाया है। अब, किसी भी ज्वैलरी शॉप पर 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क के बिना सोना नहीं बेचा जा सकता। यह हॉलमार्क कोड सोने की शुद्धता और निर्माता की पहचान को दर्शाता है।
2. सोने की कीमत की जांच: सोने की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इसलिए, सोना खरीदने से पहले विभिन्न स्रोतों से सोने की कीमत की जांच कर लें। आप इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर ताजा भाव देख सकते हैं।
3. कैरेट और शुद्धता: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह बहुत नरम होता है और आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। आप कैरेट के आधार पर सोने की कीमत की गणना कर सकते हैं। आज क्या है सोने -चांदी का भाव
- उदाहरण : यदि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, तो 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 6,000 रुपये होगी। इसी तरह, 18 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए (18/24) x 6,000 = 4,500 रुपये होगी।
4. वजन की जांच: सुनिश्चित करें कि ज्वैलर आपको सोने का सही वजन बता रहा है। आप किसी अन्य ज्वैलर के पास जाकर सोने का वजन दोबारा जांच सकते हैं।
5. बिल: सोने की खरीदारी का बिल जरूर लें।
