Jaivardhan News

बजरी माफियाओं ने नदी में कर दिए खड्‌ढे, डूबने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

01 58 https://jaivardhannews.com/gravel-mafia-made-pits-in-the-river-two-brothers-died-due-to-drowning/

नदी में रेत निकालने से हुए खड्‌ढों में पानी भरा हुआ था इसमें दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। नदी में पानी आने से दोनों को खड्‌ढे का पता नहीं चला। इस कारण दोनो उसमें गिर गए इससे उनकी मौत हो गई। देर रात तक तलाश करने पर दोनों के शव बाहर निकालने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

बांसवाड़ा जिले के बरबोदनिया में शनिवार को नदी में डूबने से दो मासूम भाइयो की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बच्चों के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया हैं। बरबोदनिया गांव निवासी कृष्णा (8) और सौम्य (6) पुत्र हितेश फलोत सुबह करीब 10:30 घर से निकले थे। काफी देर तक घर पर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने बालकों की गांव में तलाश की। जिनका कोई पता नहीं चला।बाद में दोनों बच्चों के शव नदी में रेत निकालने के बाद बने पानी से भरे गड्ढे में दिखे।

बच्चों के कपड़े और जूते किनारे पर पड़े हुए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चे खेलते हुए गांव से काफी दूर नदी की तरफ चले गए और गड्ढे में नहाने के लिए कूदे लेकिन गड्ढा गहरा होने से वापस नही निकल पाए। उनके शव पानी मे औंधे मुंह पड़े हुए थे। उनके शव पानी मे औंधे मुंह पड़े हुए थे। बच्चों के पिता हितेश पूजा पाठ कर अपनी आजीविका चलाते है। श्रावण मास के चलते वे मुंबई में है। घटना की जानकारी मिलने पर बरबोदनिया के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहालशव सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में है।

Exit mobile version