Jaivardhan News

Happy Holi Quotes : होली शुभकामना संदेश का भंडार, … यहां तो सुबह होली दहन, इंटरस्टिंग कहानी

Holi Quotes https://jaivardhannews.com/happy-holi-quotes-holi-festival-holi-songs/

Happy Holi Quotes : होली का पर्व अब भारत नहीं, बल्कि कई देशों में मनाए जाने लगा है। राजस्थान के राजसमंद जिले में नाथद्वारा में श्रीनाथजी और कांकरोली में श्री द्वारकाधीश मंदिर की पुष्टिमार्गीय परम्परा को लेकर आज 24 मार्च रात को होली का दहन नहीं होगा, बल्कि 25 मार्च को सूर्योदय से पहले अल सुबह होली का दहन किया जाएगा। नाथद्वारा में श्रीनाथजी की होली सबसे बड़ी होती है, जो पूरे देश में अनोखी है।

होली के पर्व की शुभकामनाएं कैसे दें, इसके लिए Jaivardhan News द्वारा कई शुभकामना संदेश आपके लिए संग्रहित किए हैं, जिसे आप लिखकर भेज सकते हैं, इन संदेशों को के आधार पर फेसबुक पर स्टोरी, वाट्सएप पर स्टेटस एवं स्टोरी व रील्स भी बना सकेंगे।

Holi Festival 2024 : 24 को होली, 25 मार्च को धुलंडी

होली दो दिवसीय महोत्सव है। पहले दिन 24 मार्च शाम को होली का दहन होगा, जबकि दूसरे दिन 25 मार्च को लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलेंगे और ढूंढ की रस्म भी निभाई जाएगी। कई जगह पंचमी, सप्तमी को भी होली खेली जाती है। राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित गढ़बोर के चारभुजानाथ मंदिर और सैवंत्री स्थित रूपनारायण भगवान मंदिर में होली दहन के बाद 15 दिवसीय फाग महोत्सव शुरू होता है, जिसमें लोग रोजारा गेर नृत्य करते हुए गुलाल अबीर से फाग खेलने की अनोखी परम्परा है, जो पूरे देश में अनोखे तरीके से 15 दिन तक होली का पर्व मनाया जाता है।

Holi festivals 2024 Date : होली कब है

फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन होता हैं और चैत्र की प्रथम तिथि के दिन रंग खेला जाता हैं। होली खेलने के अलग अलग तरीके है, कोई सूखी होली खेलते हैं, तो कोई पानी से बौछार करते हैं। अब कुछ लोग तिलक होली भी खेलने लगे हैं, तो कहीं रंग व फूलों से भी होली खेलने लगे हैं।

होलिका दहन का मुहूर्त

होली दहन मुहूर्त06 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 58 मिनट तक
मुहूर्त समय सीमा 2 घंटा 27 मिनिट
भद्रा पूंछा समय सुबह 12:43 – सुबह 02:01
भद्रा मुखसुबह 02:01 – सुबह 04:11

होली कैसे मनाते हैं हैं : Holi Celebration

होली का पर्व उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाया जाता हैं। साथ ही मथुरा, वृन्दावन, ब्रज, गोकुल, नंदगाँव की होली सबसे ज्यादा प्रसिद्द हैं। बरसाना की होली सबसे ज्यादा अनोखी हैं, जहां की होली को लट्ठमार होली भी कहते हैं। यहां की लडकियाँ लड़को को लट्ठ मारती हैं। लट्ठ मार होली फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती हैं। इस होली का रिवाज उत्तर भारत में हैं। यह रिवाज बरसाना एवं नंदगाँव में हैं। इसे देखने देश और विदेश के लोग हर साल इक्कठा होते हैं। कहा जाता हैं यह होली ग्वाले और गोपियों के बीच खेली जाती हैं। ग्वालों का गाँव नंदगाँव हैं, जहाँ से वे गोपियों को रिझाने उसके गाँव बरसाना आते हैं और गोपियाँ उन्हें लठ्ठ मारती है, जिससे बचने के लिए ग्वाले ढाल का उपयोग करते हैं। ऐसा खेल कृष्ण अपने सखाओ के साथ गोपियों के संग खेलते थे, जो बढ़ते- बढ़ते आज लठ्ठ मार होली के रूप में मनाया जाने लगा, जिसे देखने लोगो का तांता लगा रहता हैं। यह लठ्ठ मार होली भारत के साथ- साथ विदेशो में भी प्रसिद्द हैं, इसलिए विदेशी पर्यटक विशेष रूप से इसे देखने भारत आते हैं।

गेर के साथ होली, फुलडोल महोत्सव के साथ होली

देश में अलग अलग क्षेत्र में होली मनाने के अलग अलग तौर तरीके होते हैं। फाल्गुन माह में कई जगह अलग अलग दिनों तक होली खेलते हैं। गेर नृत्य के साथ होली खेलने की परम्परा है, तो कहीं कहीं फुलडोल महोत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें सामूहिक रूप से भांग पीने, सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है। सामूहिक गेर नृत्य के साथ ही गुलाल अबीर से होली खेली जाती है। गेर नृत्य के साथ होली खेलने व फुलडोल महोत्सव राजस्थान के मेवाड़, मारवाड़ और मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। होली में विशेष रूप से भांग वाली ठंडाई पी जाती हैं। होली के गीतों के साथ सभी एक दूसरे को पकवान खिलाते और गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं।

होली के फ़िल्मी गाने (Holi Hindi Filmy Songs):

होली के गानेफिल्म का नाम
रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसेसिलसिला
होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैंशोले
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगानाडर
गिव मी अ फेवर लेट्स प्ले होली
होलीरा में उड़े रे गुलाल कैयों रे मगेतर से
अरे जा रे हट नटखट नवरंग
होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीराबागवान
देखो आई होली मंगल पांडे
ओ देखो होली आई मशाल
फागुन आयो रे फागुन
बलम पिच्कारी जो तूने मुझे मारी

Happy Holi Messages : होली के शुभकामना संदेश

Jaivardhan E Book : जयवर्द्धन पत्रिका PDF में पढ़ने के लिए क्लिक करें

March-2024

Exit mobile version